देश

काशी तमिल संगमम 2.0 का नमो घाट पर उद्घाटन, CM योगी बोले- यह PM मोदी के विजन का परिणाम, इससे हुआ दक्षिण भारत का उत्तर भारत से अद्भुत संगम

Kashi Tamil sangamam 2023: महादेव की नगरी काशी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2.0 का उद्घाटन किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने वाराणसी में कहा— “काशी-तमिल संगमम का ये आयोजन पीएम नरेंद्र मोदी के विजन का परिणाम है. इससे दक्षिण भारत का उत्तर भारत से अद्भुत संगम हो रहा है..इस आयोजन की परिकल्पना से एक भारत-श्रेष्ठ भारत की चेतना को जागृत करते हुए पीएम मोदी ने जिस बड़े अभियान को आगे बढ़ाया है, हम सब इनके प्रति आभारी हैं.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छोटा कटिंग मेमोरियल में एक संकल्प भी लिया. उन्होंने वाराणसी के गुलाबी मीनाकारी से बने स्मृति चिह्न को देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. यहां काशी के विद्वानों ने वेद मंत्र का पाठ किया. इसके बाद तमिल के सुप्रसिद्ध गायक श्रीराम ने प्रस्तुति दी.

स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल

अब कल यानी कि 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. वह इसका लोकार्पण करके लोगों से संवाद करेंगे. उस मर्तबा काशी में 25000 कुंडी स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ होगा. जिसमें मंदिर से जुड़े तीन लाख श्रद्धालु शिरकत करेंगे. कार्यक्रम में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बंगाल, असम, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के अलावा इटली, जर्मनी, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया अमेरिका देशों से शामिल होंगे.

यह भी पढ़िए: PM मोदी के भाषण में पहली बार AI का इस्तेमाल, काशी तमिल संगमम् में बोले- तमिलनाडु से काशी आना..मतलब महादेव के दूसरे घर आना

7 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे पीएम

अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी कल काशी में 19 हजार 155 करोड़ रुपए की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें 12578.91 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण, जबकि 6575.61 करोड़ के 14 प्रोजेक्ट का शुभारंभ शामिल है. आज पीएम ने कहा कि देश 2047 में विकसित भारत बन जाएगा. जब भारत विकसित हो जाएगा, तब हम हर मुसीबत से मुक्त हो जाएंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

18 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

42 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

1 hour ago