खेल

मलेशियाई क्रिकेटर ने ध्वस्त किया बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में 24 साल की उम्र में बनाए सबसे तेज 2000 रन

Malaysia Batsman Breaks Babar Azam World Record: भारत की मेजबानी में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं. बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम वर्ल्ड कप में अभी तक खेले गए सात मैच में से तीन जीत दर्ज की है. वहीं बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप में रनर अप रह चुकी है. बाबर आजम के नाम टी20 क्रिकेट में 3485 रन दर्ज हैं. वहीं इस सूची में पहले नंबर पर 4000 रन के साथ विराट कोहली का नाम दर्ज है. पाक टीम के कप्तान बाबर आजम के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज था, जिसे अब मलेशिया के युवा बल्लेबाज ने तोड़ दिया है.

मलेशियाई खिलाड़ी ने तोड़ा बाबर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मलेशियाई क्रिकेट टीम साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर के सातवें मैच में नेपाल के खिलाफ खेलने के लिए उतरी थी. इस मैच में मलेशिया के वीरनदीप सिंह के मात्र 4 रन बनाए. लेकिन इसके पिछले मैच में ही वीरनदीप सिंह ओमान के खिलाफ खेलते हुए टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिये. ऐसे करने वाले वीरनदीप सिंह 25वें खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 24 साल की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया है.

टी20 में वीरनदीप सिंह ने नाम दर्ज हुआ महारिकॉर्ड

मलेशियाई खिलाड़ी वीरनदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए. वीरनदीप सिंह ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया. बाबर आजम ने 26 साल की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

बाबर आजम से आगे हैं वीरनदीप सिंह

बता दें कि टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वीरनदीप सिंह ने डेब्यू के 4 साल 128 दिन के बाद अपना 2000 रन पूरा किए हैं. वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 4 साल 230 दिनों में 2000 रन का आंकड़ा छुआ था. बाबर आजम टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज है. वीरनदीप सिंह ने अपने 66वें मैच की 65वीं पारी में 2000 रन पूरे किए हैं. वीरनदीप सिंह के नाम टी 20 में एक शतक और 13 फिप्टी दर्ज हैं. उनका स्ट्राइक रेट 127.37 का है.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 में हारिस रऊफ को जमकर पड़े हैं छक्के, साबित हो रहे सबसे महंगे गेंदबाज

नेपाल ने मलेशिया को 6 विकेट से हराया

इधर, मैच की बात करें तो नेपाल के खिलाफ खेले गए इस मैच में मलेशिया को हार का सामना करना पड़ा. मलेशिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए. इसके जवाब में नेलाप की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया और 6 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. बता दें कि नेपाल में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफायर राउंड जारी है. इसमें आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसमें से कुल दो टीमें वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

20 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

20 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

39 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago