Bharat Express DD Free Dish

MI vs KKR: वानखेड़े में टॉस जीतते ही कैप्टन पंड्या का बड़ा कॉल, KKR को पहले बल्लेबाजी का न्योता

MI vs KKR: IPL 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करेगी. मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है.

MI vs KKR IPL 2026

MI vs KKR IPL 2026

MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के दूसरे मैच में आज (29 मार्च) मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करना चाहती हैं, इसलिए आज का मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

पांच बार की विजेता उतरी मैदान में

मुंबई इंडियंस की टीम कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. मुंबई अब तक 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है, लेकिन पिछले पांच सीजन में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है.

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा है. टीम में कई बदलाव हुए हैं और इस बार अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी.

पुराने आंकड़े KKR vs MI

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं. इनमें मुंबई इंडियंस ने 24 मुकाबले जीते हैं, जबकि केकेआर को 11 जीत मिली हैं. शुरुआती सीजन (2008-09) में मुंबई ने केकेआर को पूरी तरह दबाए रखा और सभी मैच जीत लिए. 2010 से 2015 के बीच दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी की रही, लेकिन इस दौरान कुछ सीजन में केकेआर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.

2016 से 2018 तक मुंबई इंडियंस का दबदबा साफ दिखा, जहां उसने लगातार 7 मैच जीत लिए. इसके बाद के सीजन में मुकाबले थोड़े संतुलित हुए. खासकर पिछले चार सीजन में केकेआर ने 6 में से 4 मैच जीतकर वापसी दिखाई है. यानी कुल मिलाकर मुंबई का रिकॉर्ड ज्यादा मजबूत रहा है.


ये भी पढ़ें: MI vs KKR: मुकाबले से पहले जानिए किसका पलड़ा भारी, पूरा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड


आईपीएल 2026 के लिए दोनों टीमें (MI vs KKR  Playing 11)

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read