Bharat Express DD Free Dish

MI vs KKR: मुकाबले से पहले जानिए किसका पलड़ा भारी, पूरा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, हाईएस्ट-लोएस्ट स्कोर और संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर.

MI vs KKR IPL 2026

MI vs KKR IPL 2026

MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरुआत हो चुकी है. शनिवार (28 मार्च) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर पहली जीत दर्ज की. लेकिन आज (29 मार्च) को होने वाला मुकाबला काफी दिलचस्प बताया जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े में रविवार शाम 7 बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) का महामुकाबला देखने को मिलेगा. हालांकि, मैच से पहले जान लें कौन किस पर भारी पड़ सकता है और इन दोनों टीमों के आंकड़े क्या कहते हैं.

KKR vs MI हेड-टू-हेड (KKR vs MI IPL 2026)

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं. इनमें मुंबई इंडियंस ने 24 मुकाबले जीते हैं, जबकि केकेआर को 11 जीत मिली हैं. शुरुआती सीजन (2008-09) में मुंबई ने केकेआर को पूरी तरह दबाए रखा और सभी मैच जीत लिए. 2010 से 2015 के बीच दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी की रही, लेकिन इस दौरान कुछ सीजन में केकेआर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.

2016 से 2018 तक मुंबई इंडियंस का दबदबा साफ दिखा, जहां उसने लगातार 7 मैच जीत लिए. इसके बाद के सीजन में मुकाबले थोड़े संतुलित हुए. खासकर पिछले चार सीजन में केकेआर ने 6 में से 4 मैच जीतकर वापसी दिखाई है. यानी कुल मिलाकर मुंबई का रिकॉर्ड ज्यादा मजबूत रहा है.

लोएस्ट स्कोर और हाईएस्ट स्कोर

रिकॉर्ड की बात करें तो केकेआर का मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 232 रन है, जबकि मुंबई का हाईएस्ट स्कोर 210 रन है. वहीं, सबसे कम स्कोर में केकेआर 67 रन पर ऑलआउट हुई है और मुंबई 68 रन तक सिमटी है.


ये भी पढ़ें: RCB को मिला नया ‘मैच विनर’, जैकब डफी ने डेब्यू मैच में ही बरपाया कहर, हैदराबाद के टॉप ऑर्डर की उड़ाईं धज्जियां


संभावित प्लेइंग 11 (KKR VS MI Playing 11)

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, मिचेल सेंटनर, शेरफेन रदरफोर्ड, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, राज बावा, मयंक मारकंडे.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, अनुकुल रॉय.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read