देश

फेक न्यूज़ फैला रहे 9 YouTube चैनलों का PIB ने किया भंडाफोड़, कहीं आपने भी तो नहीं कर रखा है सब्सक्राइब?

Fake News: सरकार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube पर फेक खबरें फैला रहे 9 चैनलों पर सख्त कार्रवाई की है. लाखों सब्सक्राइबर्स वाले ये यूट्यूब चैनल अपने प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरें फैलाते पाए गए हैं. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की PIB फैक्ट चेक यूनिट (FCU) ने 9 यूट्यूब चैनलों का भंडाफोड़ किया, जो भारत में गलत जानकारी फैला रहे थे.

PIB ने जारी किए फैक्ट चेक वाले ट्विटर थ्रेड

फैक्ट चेक यूनिट ने इन चैनलों द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों का पर्दाफाश करने के लिए 100 से ज्यादा फैक्ट चेक वाले 9 अलग-अलग ट्विटर थ्रेड जारी किए. PIB Fact Check की ओर से यह तीसरी ऐसी कार्रवाई है जहां इन चैनलों का भंडाफोड़ किया गया है. इससे पहले पिछले साल पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट ने 6 यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की थी.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दिया ‘COP33’ की मेजबानी करने का प्रस्ताव, बोले- वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में 4 फीसदी से भी कम भारत का योगदान

इन चैनलों के नाम शामिल

बता दें कि PIB की ओर से जिन चैनलों की असलियत सामने रखी गई है, उनमें aapke guruji, sansanilive, bj news, bharat ekta news, gvt news, ab bolega bharat, daily study शामिल हैं.

बताया गया है कि ये चैनल मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ फर्जी खबर फैला रहे थे. कुछ राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने और ईवीएम पर पाबंदी, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे, 200-500 नोटों पर पाबंदी, और बैंकों को बंद करने से जुड़ी फर्जी खबर फैलाने की बात कही जा रही है. इन सभी यूट्यूब चैनलों का सच पीआईबी ने साममे रखी है. कहा गया है कि फेक न्यूज चैनलों का मोनेटाइजेशन चिंता का विषय है. बता दें कि जिन चैनलों का भंडाफोड़ किया गया है उनका 83 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

26 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago