Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी से मोहम्मद सिराज ने की मुलाकात, भेंट की टीम इंडिया की जर्सी

विश्व कप विजेता टीम इंडिया के खिलाड़ी मोहम्मद सिराज ने मंगलवार को तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात की.

Siraj-Meet-CM

सीएम रेवंत रेड्डी से मिले मोहम्मद सिराज

Mohammed Siraj Meet Telangana CM Revanth Reddy: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को टी20 विश्व चैंपियन टीम के सदस्य मोहम्मद सिराज से मुलाकात की और उन्हें टी20 विश्व कप जीतने की बधाई दी. साथ ही, सीएम ने सिराज को शॉल भेंट कर सम्मानित किया. स्थानीय खिलाड़ी और विश्व कप विजेता टीम इंडिया के खिलाड़ी मोहम्मद सिराज ने मंगलवार को तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात की.

सीएम से मिले मोहम्मद सिराज

सीएम रेवंत रेड्डी ने टीम इंडिया की ऐतिहासिक टी20 विश्व कप जीत पर सिराज को बधाई दी. इस अवसर पर सिराज ने सीएम रेड्डी को टीम इंडिया की जर्सी भेंट की. बता दें, कुछ दिन पहले सिराज के हैदराबाद पहुंचने पर फैंस ने उनका भव्य स्वागत किया और विक्ट्री परेड निकाली गई. इससे पहले सिराज ने टीम के अन्य सदस्यों के साथ भारत पहुंचने के बाद पीएम मोदी से मुलाकात की थी. उसके बाद में मुंबई में टीम की विजय परेड में हिस्सा लिया था. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप में कुल 3 मैच खेले थे और एक विकेट लिया था.

खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल- सिराज

हैदराबाद पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए सिराज ने कहा था, ” विश्व कप जीतना उनके लिए गर्व की बात है और अपनी खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. भारत लंबे समय से विश्व कप जीतने का इंतजार कर रहा था. मैं बहुत खुश हूं कि हम जीत गए.” रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत से पूरा देश काफी खुश हैं. कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के कोने-कोने में जश्न मनाया गया. भारतीय क्रिकेट फैंस ने इस जीत का जश्न धूम-धाम से मनाया. इस जीत के साथ ही भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद 11 साल में पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीती.

ये भी पढ़ें- हम रोहित शर्मा की कप्तानी में WTC फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी जीतेंगे- जय शाह

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital