Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल में मांगी गई 1 करोड़ की फिरौती

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को ईमेल के जरिए मिली जान से मारने की धमकी, एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई.

Mohammad Shami, Mohammad Shami Death Threat

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को एक ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. इस धमकी भरे मेल में उनसे एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है. कहा गया है कि यदि शमी यह रकम नहीं देते हैं, तो उनकी हत्या कर दी जाएगी.

यह मामला रविवार, 4 मई का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने अमरोहा के पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी. हसीब ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है और शिकायत दर्ज करवा दी गई है.

बता दें कि मोहम्मद शमी इन दिनों आईपीएल 2025 का हिस्सा हैं और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं.


ये भी पढ़ें- IPL 2025: SRH के सामने ‘करो या मरो’ वाली स्थिति, दिल्ली से हारी तो आईपीएल से OUT, आज Hyderabad में भिड़ेंगी दोनों टीमें


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital