खेल

धोनी के गैराज में है शोरूम से ज्यादा बाइक, ‘बाइक कलेक्शन’ देख हैरान हुए दिग्गज खिलाड़ी, VIDEO हुआ वायरल

दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक, एमएस धोनी न सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं. साथ ही धोनी को  गाड़ियों और बाइक्स का बहुत शौक है. बाइक्स को लेकर धोनी की दीवानगी किसी से नहीं छुपी है. उनके पास इसका पूरा कलेक्शन मौजूद है. लेकिन अब तक फैंस ने सिर्फ इसके बारे में सुना था पर सोमवार को उन्हें इसकी झलक भी देखने को मिल गई. इस वीडियो को देखकर फैंस को यकीन करना मुश्किल हो रहा है.

वेंकटेश प्रसाद को एमएस धोनी ने दिखाया अपना कलेक्शन

दरअसल एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसे पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने शेयर किया है. इस वीडियो में धोनी के पास मौजूद गाड़ियों और बाइक्स  के कलेक्शन को दिखाया गया है. वीडियो में वेंकटेश बता रहे हैं कि उन्हें धोनी का बाइक कलेक्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी शोरूम में आ गए हैं. वीडियो में हर जगह केवल बाइक और गाड़ियां खड़ी दिख रही है. वहीं धोनी बड़े ही उत्साह से वेंकटेश को अपना कलेक्शन दिखा रहे है.

बेहद खास है धोनी का ये कलेक्शन

वहीं इस वीडियो में साक्षी धोनी से पूछती हैं कि इतनी बाइक्स रखने की क्या वजह है? इसपर धोनी कहते हैं, ‘मैं चाहता था कि कोई ऐसी चीज हो जो सिर्फ मेरी हो और यह कलेक्शन सिर्फ मेरा है. तुम तो चाहती थी कि यह जगह बैडमिंटन कोर्ट के बाद हो लेकिन मैं जिद पर अड़ा’ वहीं वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि इस तरह की कलेक्शन के लिए इंसान के अंदर जुनून और पागलपन होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- जॉन डीरे क्लासिक प्रो-एम टूर्नामेंट में Pukhraj Singh Brar का जलवा, हासिल किया तीसरा स्थान

धोनी के कलेक्शन को वेंकटेश प्रसाद ने बताया पागलपन

इस वीडियो के शेयर करते हुए प्रसाद ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने ऐसा पागपन पहले नहीं देखा. क्या कलेक्शन हैं और क्या कमाल के इंसान हैं धोनी. कितनी बड़ी कामयाबी. यह रांची में धोनी के घर में मौजूद उनके बाइक और कार कलेक्शन की झलक है. मैं उनका जुनून देखकर हैरान था.

Dimple Yadav

Recent Posts

कठुआ में CISF कैंप में साथी जवान ने चलाई गोली, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…

4 minutes ago

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

30 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

40 minutes ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

1 hour ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

1 hour ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

1 hour ago