Maha Navami Special: कुकर में झटपट बनाएं कंजक वाले मसालेदार काले चने
Health Tips:स्वस्थ रहने के लिए लोग हेल्दी डाइट लेते हैं लेकिन अच्छी सेहत के लिए इतना ही काफी नहीं होता है. हमारी कुछ आदते हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होती है. ऐसी ही कुछ आदते सोने से पहले होती हैं जिनकी वजह से हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. पर क्या आप जानते है कि घातक बीमारियां न लगने के लिए हेल्दी भोजन और हेल्दी लाइफस्टाइल काफी जरूरी है. विज्ञान के अनुसार, अक्सर यह कहा जाता है कि यदि जीवन को हेल्दी बनाना हैं तो तनाव और चिंता को छोड़ दीजिए. इसके बाद यदि आपकी डाइट हेल्दी है तो यह कई घातक बीमारियों को शरीर में भटकने तक नहीं देंगी. लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल में लोग बाहर का खाना बेहद पसंद करते है, जिसमें हम फास्ट फूड, एडेड शुगर, प्रोसेस्ड फूड जैसी गलत चीजों का सेवन करते हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि हेल्दी लाइफ में क्या जरूरी है. माना जाता है कि यदि फिजिकल एक्टिविटी के साथ-साथ रात में हर रोज सोने से पहले कुछ खास चीजों का सेवन करेंगे तो शरीर में बीमारियां दस्तक नहीं देंगी. तो आइए जानते है हेल्दी रहने के लिए रात में सोने से पहले किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए.
चेरी कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरे होते हैं जो रात को सुकून की नींद दिलाते हैं. इसलिए रात में सोने से पहले चेरी या स्ट्रॉबेरी खा लें या इसका जूस पी लें. इसमें एंथोसाइनिन, फ्लेवेनोएड नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रात को अच्छी नींद लाते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं. इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम का भंडार है जो हार्ट डिजीज, ब्लड प्रेशर और क्रोनिक बीमारियों से दूर रखता है. महिलाओं के लिए चेरी खास तौर पर बहुत फायदेमंद है. महिलाओं को हर दिन पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम की जरूरत होती है.
रात में सोने से पहले अगर अखरोट का सेवन करेंगे तो रात में सुकून की नींद आएगी. अखरोट में भी ओमेगा 3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और कॉपर का भंडार होता है. अखरोट वजन पर काबू रखने, हार्ट हेल्थ को दुरुस्त करने और क्रोनिक बीमारियों से दूर रहने में फायदेमंद है.
ये भी पढ़ें:खास है सावन में रखा जाने वाला व्रत, बरतनी पड़ती हैं कई सावधानियां, जानें क्या खाएं और क्या न खाएं
ओटमील प्रोटीन का खजाना माना जाता होता. रात में आप ओटमील की स्मूदी बनाकर पी सकते हैं. इससे अच्छी नींद आएगी और सुबह पेट भी साफ रहेगा. उसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है. ओटमील के सेवन से ब्लड शुगर और ब्लड दोनों कंट्रोल में रहेगा.
माना जाता है कि बादाम गिरी पौष्टिक तत्वों से भरपूर डाइट है जो कई बीमारियों से बचाता है. सोने से पहले बादाम का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. बादाम में 18 प्रतिशत फॉस्फोरस होता है और 23 प्रतिशत राइबोफ्लेविन होता है. इसके अलावा इसमें 35 प्रतिशत मैगनीज होता है जिसकी महिलाओं को खास तौर पर जरूरत होती है.
-भारत एक्सप्रेस
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…
OVER 11000 NEW VIRUSES FOUND IN DEEP SEA: समंदर की गहरी और अंधेरी तलहटी में…