Murali Kartik Sanjay Manjrekar Fight: क्रिकेट के मैदान पर जब भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर होता है. भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल भी कुछ ऐसा ही रहा. मैदान पर जहां हमारे गेंदबाजों ने कमाल दिखाते हुए श्रीलंका की पूरी टीम को 284 रनों पर समेट दिया और टीम इंडिया जीत की मजबूत स्थिति में पहुंच गई, वहीं दूसरी तरफ कमेंट्री बॉक्स का माहौल भी काफी गरमाया हुआ था. इस मैच में खेल से ज्यादा पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स मुरली कार्तिक और संजय मांजरेकर के बीच हुई नोंकझोक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है.
लाइव टीवी पर शुरू हुई तीखी तकरार
यह पूरा वाकया तब शुरू हुआ जब लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान मुरली कार्तिक ने अचानक संजय मांजरेकर के लुक और उनके बात करने के अंदाज पर तंज कस दिया. कार्तिक ने सबके सामने कह दिया कि जब संजय पाउट बनाते हैं, तो उनकी बातें ठीक से समझ पाना मुश्किल होता है. इसलिए उन्हें अपने पाउट पर थोड़ा कंट्रोल रखना चाहिए.
CRICKET LAFDA LOADING…
Sanjay Manjrekar and Murli Karthik Heated Convo Escalated So Quickly!
Karthik- because of your pout we are not understanding what you are saying so Limit your Pout Sanjay.
Rahane- i was not part of it.
Sanjay- Do you ever Look into Mirror, its not very…
— Sunil Gavaskar (@virender_swag) August 17, 2026
मुरली कार्तिक की इस बात पर संजय मांजरेकर भी चुप रहने वालों में से नहीं थे. उन्होंने तुरंत पलटवार किया और लाइव शो के दौरान ही कैमरामैन से अपील कर डाली कि कैमरा का फोकस अजिंक्य रहाणे की तरफ कर दिया जाए. आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे इस मैच में पहली बार बतौर कमेंटेटर अपना नया सफर शुरू कर रहे थे.
ये भी पढे़ं- 350+ विकेट, 4000+ रन… सर जडेजा की कपिल देव वाले क्लब में धमाकेदार एंट्री
मांजरेकर का ताना और रहाणे की एंट्री
मांजरेकर ने कैमरे का रुख रहाणे की तरफ मोड़ने को कहते हुए कहा कि उस नए बंदे से बात करना ज्यादा सुखद होगा और उनका चेहरा देखना भी बेहतर अनुभव है. बात यहीं खत्म नहीं हुई, मांजरेकर ने मजाक-मजाक में यह तक कह दिया कि मुरली कार्तिक को कभी खुद को शीशे में देखना चाहिए, हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ दिया कि यह चीज कार्तिक के लिए ज्यादा प्रेरणादायक नहीं होगी.
हालांकि बहस जब हद पार करने लगी तो खुद संजय मांजरेकर ने ही इस बात को भांप लिया. उन्होंने हंसते हुए यह मान लिया कि अगर वे दोनों ऐसे ही ऑन-एयर लड़ते रहे, तो मामला आगे बढ़ जाएगा और उनकी यह लाइव बहस सोशल मीडिया पर जरूर वायरल होगी. और हुआ भी बिल्कुल वैसा ही, इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों की यह मजेदार और थोड़ी अटपटी नोकझोंक का वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



