Neeraj Chopra Glasgow Commonwealth Games
Neeraj Chopra Glasgow Commonwealth Games: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा 8 साल बाद एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज ने जेवलिन थ्रो इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में 79.61 मीटर का बेस्ट थ्रो कर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए. उन्होंने 5वां स्थान प्राप्त किया है.
गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम लहराने वाले नीरज की नजर एक बार फिर गोल्ड मेडल पर है, लेकिन इस बार उनके सामने चुनौती काफी बड़ी है. इस बार के जेवलिन थ्रो इवेंट में कई ओलंपिक मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियन्स हिस्सा ले रहे हैं. ऐसे में गोल्ड की जंग बेहद रोमांचक होने वाली है.
अरशद नदीम 7वें स्थान पर रहे
पाकिस्तान की तरफ से ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम ने 78.63 मीटर दूर थ्रो किया. यह उनका बेस्ट थ्रो था. इस मुकाबले में नदीम 7वां स्थान प्राप्त कर फाइनल में जगह बनाये. मेडल इवेंट शुक्रवार की रात 12:45 बजे से आयोजित होगा.
नीरज चोपड़ा ने इस साल सिर्फ एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है. पीठ की चोट से वापसी कर रहे इस ओलंपिक मेडलिस्ट ने जून में आयोजित दोहा डायमंड लीग में 85.69 मीटर का बेस्ट थ्रो कर चौथा स्थान प्राप्त किया था. हालांकि पिछले दो महीने में उन्होंने अपनी फिटनेस और तकनीक पर ज्यादा मेहनत की है. इसके बाद वो खुद को इस चुनौती के लिए तैयार बता रहे हैं.
इन दिग्गजों से होगा टक्कर
पाकिस्तान के अरशद नदीम मौजूदा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं. इसके अलावा नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के डिफेंडिंग गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं.
ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स दो बार के वर्ल्ड चेंपियन हैं. उनकी गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन जेवलिन थ्रो वाले खिलाड़ियों में होती है.
श्रीलंका के रमेश थारंगा पाथिरागे फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 82.84 मीटर का बेस्ट थ्रो करके पहला स्थान प्राप्त किया.
ये भी पढ़ें- CWG 2026 में कुश्ती, हॉकी और बैडमिंटन आउट! क्या 2002 के बाद पहली बार टॉप-5 से फिसल जाएगा भारत?
जेवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला 1 अगस्त की रात 12:45 बजे डीडी स्पोर्ट्स, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 पर देख सकते हैं. वहीं सोनी लाइव पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


