खेल

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास सत्र में आपस में भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी, तीखी नोंकझोंक का वीडिया वायरल

AUS vs PAK: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 14 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है. दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा. सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है, जहां मैच से पहले खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं. पाकिस्तान के अभ्यास सत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. नेट प्रैक्टिस के दौरान दो पाकिस्तानी खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. फिर क्या था दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आपस में भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी

क्रिकेट पाकिस्तान की खबर के मुताबिक, कैनबरा में चल रहे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ट्रेनिंग सेशन में टीम के सीनियर खिलाड़ी सरफराज अहमद और सऊद शकील किसी बात पर आपस में उलझ गए. काफी देर तक दोनों के बीच बहस हुई. इस घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें देखा जा सकता है कि सरफराज अहमद को सऊद शकील की बात पर तेज गुस्सा आ गया. उसके बाद सरफराज अहमद ने सऊद शकील को सुना दी.

सरफराज और सऊद शकील में हुई बहस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सऊद शकील अपने साथी खिलाड़ी सरफराज अहमद को यह बोल रहे हैं कि मैं कब तक तुम्हारे काम आता रहूंगा. वहीं सऊद शकील की इस बात पर सरफराज अहमद भड़क जाते हैं और कहते हैं कि आप मेरे किसी काम नहीं आओगे. मैने आपको कभी कुछ नहीं कहा. मैंने आपसे कभी भी अदला-बदली करने के लिए नहीं कहा. मैंने उस व्यक्ति से अदला-बदली की, जिसका इरादा मैं जानता था. इसके बाद शकील ने सरफराज अहमद की बात का पलटकर जवाब दिया.

ये भी पढ़ें- AUS vs PAK: टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर का है शानदार रिकॉर्ड, बना चुके हैं नाबाद 335 रन

टेस्ट सीरीज से पहले होगा अभ्यास मैच

बता दें कि पहली बार शान मसूद की अगुवाई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलेगी. 14 दिसंबर को दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले 6-9 दिसंबर तक एक अभ्यास मैच खेला जाएगा. यह मैच प्राइम मिनिस्टर इलेवन और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

16 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

19 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

22 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

49 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

52 minutes ago