Palash Smriti Instagram Update: म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की पर्सनल लाइफ पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है.
शादी पोस्टपोन होने के बाद से ही तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया पर घूम रही थीं, लेकिन अब दोनों ने ऐसा कदम उठाया है जिसने फिर से फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.
इंस्टाग्राम बायो में किया बदलाव
फैंस पहले ही दोनों की शादी को लेकर कंफ्यूजन में थे, और अब पलाश और स्मृति ने अपने-अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में एक खास बदलाव किया है. दोनों ने ही अपने बायो में ईविल आई (नजर वाला इमोजी) जोड़ दिया है.
ये छोटा सा अपडेट इतना बड़ा असर डालेगा, शायद किसी ने सोचा नहीं था, लेकिन इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई है. यूजर्स लगातार सवाल कर रहे हैं- क्या दोनों के बीच सबकुछ ठीक है? क्या शादी की बात फिर से पटरी पर आ रही है? या फिर ये सिर्फ ट्रोल्स और अफवाहों से बचने का संकेत है?
फैंस अभी इन सब सवालों के जवाब तलाश ही रहे हैं कि चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो चुका है.

परिवार की तरफ से आया था ‘जल्द शादी’ का संकेत
कुछ दिन पहले ही पलाश की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि दोनों की शादी जल्द होगी. इस बयान के बाद तो लोगों में उम्मीद और बढ़ गई थी कि शायद कुछ दिनों में खुशखबरी सुनने को मिल जाए. लेकिन चूंकि आधिकारिक रूप से कोई तारीख या साफ जानकारी नहीं दी गई है, इसलिए तमाम कयास अब भी बरकरार हैं.
ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल शादी विवाद के बीच मैरी डी’कोस्टा ने दी सफाई, सिंगर की कजिन ने भी की लोगों से अपील
शादी के पोस्टपोन होने के बाद शुरू हुई अफवाहें
दरअसल, शादी आखिरी समय में तब टली जब स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. उस वक्त यही वजह बताई गई थी. लेकिन मामला तब मुड़ गया जब पलाश की किसी लड़की के साथ चैट वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर नई कहानी बननी शुरू हो गई. इसके बाद एक कोरियोग्राफर के साथ उनका नाम जोड़े जाने की खबरें भी आने लगीं.
ये पूरा मामला इतना तब उलझा जब स्मृति ने अपनी इंस्टा प्रोफाइल से शादी की सभी तस्वीरें हटा दीं. फैंस के लिए यही संकेत काफी था कि कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है. अब सच क्या है और अफवाह क्या, इस पर अभी भी आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है. इंस्टाग्राम बायो का नया अपडेट भले ही छोटा हो, लेकिन इसने एक बार फिर पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




