विराट कोहली (फोटो- IANS)
Virat Kohli: पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल चाहते हैं कि विराट कोहली एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी 20 विश्व कप में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करें. पार्थिव ने लीजेंड्स इंटरकॉन्टिनेंटल टी 20 लीग के पहले संस्करण के लांच के अवसर पर आईएएनएस से कहा, ”मैं चाहता हूँ कि जिस फॉर्म में विराट कोहली हैं उसे देखते हुए वह विश्व कप में रोहित के साथ ओपनिंग करें ताकि भारत का खिताबी सूखा समाप्त हो सके.”
टी 20 विश्व कप को लेकर चल रही चर्चा के बीच सारा ध्यान भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहेगा जो अपने नाम ट्रॉफी देखना चाहेंगे. विराट ने आईपीएल 2024 में फाफ डू प्लेसिस के साथ पारी की शुरुआत की और 155.60 के स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाये. हालांकि उबुधवार को एलिमिनेटर में नकी टीम राजस्थान रॉयल्स से हारकर बाहर हो गई.
भारतीय टीम में चार स्पिनर (युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल), तीन तेज गेंदबाज और दो आलराउंडर हैं. चहल जुलाई 2023 के बाद से भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं और शानदार फॉर्म में हैं. चहल ने आईपीएल में अब तक 18 विकेट लिए हैं और आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं. वेस्टइंडीज को सह-मेजबान के रूप में देखते हुए पार्थिव को लगता है कि भारत अंतिम एकादश में कुलदीप, जडेजा और चहल को उतारे.
पार्थिव ने कहा, ”परिस्थितियां स्पिनरों के अनुकूल होंगी जब गेंद चार से पांच ओवर पुरानी हो जायेगी. मुझे लगता है कि चार स्पिनरों का विकल्प अच्छा फैसला होगा अगर इसका उल्टा असर न हो. मुझे चहल की वापसी का पूरा भरोसा है. जिस तरह से उन्होंने और कुलदीप ने गेंदबाजी की है वह शानदार है.”
विकेटकीपर के सवाल पर पार्थिव ने कहा, ”निस्संदेह संजू सैमसन पहली पसंद विकेटकीपर होने चाहिए. उन्होंने आईपीएल में बल्ले और कप्तान के रूप में टीम का शानदार ढंग से नेतृत्व किया है. भारत को इस बात का फायदा उठाना चाहिए.”
ये भी पढ़ें- डेविड वॉर्नर को फ्रेजर-मैकगर्क की कौन सी बात लगती है अच्छी, जाने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने युुवा खिलाड़ी को लेकर क्या कहा
-भारत एक्सप्रेस
Sone Chandi ka Rate: धनतेरस से ठीक पहले सोने और चांदी की चमक और तेज…
8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…
Agniveer Scheme: अग्निवीरों के पहले बैच के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, सेवा अवधि…
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…