Bharat Express DD Free Dish

पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, 264 रन का लक्ष्य भी किया हासिल, बना T20 का सबसे बड़ा रन चेज

DC vs PBKS: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के एक ऐतिहासिक मुकाबले में 264 रनों का लक्ष्य हासिल कर टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज अपने नाम किया.

highest successful chase in T20

DC vs PBKS: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रोमांचक मैच में 6 विकेट से हरा दिया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे, लेकिन पंजाब ने यह लक्ष्य एक ओवर से पहले ही हासिल कर लिया.

दिल्ली की दमदार बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत केएल राहुल और पथुम निसंका ने की. निसंका जल्दी आउट हो गए और सिर्फ 11 रन बना सके. इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए बड़ी साझेदारी की. दोनों के बीच 220 रनों की पार्टनरशिप हुई. नीतीश राणा ने 91 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने शानदार 152 रनों की नाबाद पारी खेली. राहुल ने 67 गेंदों में 16 चौके और 9 छक्के लगाए.

पंजाब की तूफानी रन चेज

265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद तेज रही. प्रियांश आर्य ने 17 गेंदों में 43 रन बनाए. वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों में 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इसके बाद नेहाल वढेरा और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला. नेहाल ने 25 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर ने अंत तक नाबाद रहते हुए 36 गेंदों में 71 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई.


ये भी पढ़ें: DC vs PBKS मैच में बड़ा हादसा, कैच पकड़ते वक्त घायल हुए खिलाड़ी, एंबुलेंस से सीधे भेजा गया अस्पताल


टूटा बड़ा रिकॉर्ड और अंक तालिका

पंजाब किंग्स ने 264 रनों का लक्ष्य हासिल कर टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज अपने नाम किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड 262 रन का था. इस जीत के साथ पंजाब के 7 मैचों में 13 अंक हो गए हैं और टीम टॉप पर बनी हुई है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स 7 मैचों में 3 जीत के साथ छठे स्थान पर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read