Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

स्टोइनिस-प्रभसिमरन की तूफानी पारी, आरआर के खिलाफ पीबीकेएस ने 4 विकेट खोकर बनाए 222 रन

आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन का स्कोर खड़ा किया.

आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है. इस मुकाबले की मेजबानी महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कर रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी तेज रही. ओपनिंग जोड़ी ने बिना समय गंवाए रन बनाना शुरू किया.

प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 2.5 ओवर में 37 रन जोड़ दिए. हालांकि प्रियांश ज्यादा देर नहीं टिक सके और 11 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

इसके बाद कूपर कोनोली ने भी तेजी दिखाई और 14 गेंदों में 30 रन ठोक दिए. दूसरी तरफ प्रभसिमरन सिंह ने एक बार फिर अपनी फॉर्म का शानदार प्रदर्शन किया और 44 गेंदों में 59 रनों की जिम्मेदारी भरी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला.

कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 27 गेंदों पर 30 रन बनाए. लेकिन असली धमाका आखिरी ओवरों में देखने को मिला. मार्कस स्टोइनिस ने मैदान पर उतरते ही गेंदबाजों की जमकर धुनाई शुरू कर दी. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 62 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे.

स्टोइनिस ने आखिरी ओवर में अकेले ही 24 रन बटोर लिए, जिससे राजस्थान के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गए. उनके साथ सूर्यांश शेडगे ने भी 3 रन बनाकर नाबाद योगदान दिया. दोनों ने मिलकर सिर्फ 12 गेंदों में 41 रनों की तेज साझेदारी की. इस तरह पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया.

राजस्थान की गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यश राज पुंजा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर को एक-एक सफलता मिली. कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और अन्य खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाला.

पंजाब किंग्स की ओर से कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं और टीम में प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला या ‘AI’ का जादू! क्या बोल गया पाकिस्तानी एक्सपर्ट? जानें दावे की सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital