खेल

IND vs AUS 2nd T20: तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा T20 मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट और आंकड़े

India vs Australia 2nd T20: वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया है. विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 26 नवंबर को तिरुवतंपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में जमकर रन बरसे, दोनों टीमों ने 200 का आंकड़ा पार किया. लेकिन अंत में टीम इंडिया ने बाजी मार ली. दूसरे मैच से पहले आईए जानते हैं पिच रिपोर्ट और आंकड़े.

ग्रीनफील्ड के मैदान पर रन बनाना आसान नहीं

तिरुवनंतपुरम में अब तक चार इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडिम की पिच पर अब तक बड़े स्कोर नहीं बने हैं. यानी यहां पर बल्लेबाजी के दौरान बड़े शॉर्ट खेलना आसान नहीं होता है. इस पिच पर लो स्कोरिंग मैच हुए हैं. इस मैदान पर बल्लेबाज रन बनाने के लिए गेंदबाजों के सामने जूझते रहे हैं. टी20 फॉर्मेट में इस मैदान पर एवरेज स्कोर 114 रन रहा है. ग्रीनफील्ड के मैदान पर रनों का पीछा करना बेहतर रहता है. अब तक दो मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: आईपीएल के सबसे महंगे प्लेयर को रिलीज करेंगी Punjab Kings? जानें इसके पीछे क्या है वजह

भारत ने पहले मैच में दी थी शिकस्त

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. पहले मैच में भारत ने कंगारू टीम को दो विकेट से हराया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने एक गेंद शेष रहते हुए मैच को 2 विकेट से अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के और 9 चौके लगाए. मैच के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश इंग्लिश ने तूफानी शतक जड़ा लेकिन उनका शतक टीम को जीत नहीं दिला सकी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

5 seconds ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

7 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

11 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

12 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

19 minutes ago