खेल

Prithvi Shaw की कार पर हमला, 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर मुंबई में हमला हुआ था लेकिन अच्छी खबर यह है कि वो पूरी तरह ठीक हैं. दरअसल अपने दोस्त की कार में बैठे भारतीय क्रिकेटर पर हमला करने के लिए कुल 8 लोगों पर आरोप लगाया गया है. हमले की वजह बताई जा रही है कि हमलावरों को दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर की तरफ से ‘सेल्फी’ लेने से मना किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार  बुधवार को मुंबई में वे और उनके दोस्त कार में बैठे हुए थे. उसी समय कुछ लोगों ने उनसे सेल्फी क्लिक करवाना चाही. पृथ्वी शॉ के मना करने पर फैंस भड़क गए और उनकी कार पर हमला कर दिया. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने हमले के आरोप में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. इसमें से 2 नामजद और 6 अज्ञात लोग है.

जानें क्या है पूरा मामला

पृथ्वी शॉ का सेल्फी के लिए मना करना हमलावरों को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने उनके दोस्त की कार पर पथराव शुरू कर दिया. मुंबई पुलिस ने घटना से जुड़े 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. ओशिवारा पुलिस ने घटना के बाद आठ लोगों पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं (143, 148, 149, 384, 437, 504, 506) के तहत मामला दर्ज किया है. शॉ भारतीय क्रिकेट टीम में नियमित नहीं हैं, लेकिन देश के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं. 2013 में उनकी तुलना महान सचिन तेंदुलकर से की गई थी. 2013 में हैरिस शील्ड मैच में 546 रनों की पारी खेलकर तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शॉ ने इतिहास की किताबों में अपना नाम लिखा.

ये भी पढ़ें: IND vs WI Women’s T20 WC 2023: टीम इंडिया की दूसरी जीत, पाकिस्तान के बाद वेस्टइंडीज को भी धोया

वैलेंटाइन डे पर एक फोटो ने तेज की हलचल

वैलेंटाइन डे के मौके पर भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि नजर आ रही थीं. पोस्ट में पृथ्वी ने उन्हें वाइफ कहते हुए वैलेंटाइन विश किया था. हालांकि, खास बात ये रही कि उन्होंने वो पोस्ट कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया था. इसके बाद पृथ्वी ने अपने इस पोस्ट सफाई देते हुए कहा है कि ये फोटोज मैंने नहीं पोस्ट की हैं, कोई और ये सारी फोटोज एडिट करके पोस्ट और अपलोड कर रहा है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

1 minute ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

5 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

46 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

52 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

53 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago