देश

‘संसद में बिल्कुल सही बयान दिया था’, राहुल गांधी ने BJP सदस्यों के नोटिस पर लोकसभा सचिवालय को दिया जवाब

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा सचिवालय को विशेषाधिकार हनन नोटिस का जवाब भेज दिया है. राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अपने भाषण पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी के विशेषाधिकार प्रस्ताव पर उन्हें नोटिस पर लोकसभा सचिवालय को जवाब दे दिया.

समयसीमा के भीतर दिया जवाब

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने सचिवालय की ओर से दी गई समयसीमा के भीतर अपना जवाब दे दिया है. कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने लोकसभा में की गई अपनी टिप्पणी को सही ठहराते हुए विभिन्न कानूनों का हवाला दिया है और कई पन्नों में अपना जवाब भेजा है. दरअसल सात फरवरी को संसद में पीएम नरेंद्र मोदी पर की गईं टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब उन्हें 15 फरवरी तक देना था.

जवाब को रखा गोपनीय

इस मामले से परिचित लोगों ने बताया कि कांग्रेस सांसद ने यह जवाब बुधवार को भेज दिया है. हालांकि उनके जवाब को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है. लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने सभी आरोपों का जवाब दिया है और तथ्यों व मिसाल के आधार पर जवाब दिया गया है.

ये भी पढ़े:- Aadi Mahotsav: जनजातीय समाज का हित मेरे लिए व्यक्तिगत रिश्तों और भावनाओं का विषय, ‘आदि महोत्सव’ में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि राहुल गांधी के संसदीय भाषण के खिलाफ भाजपा सांसदों द्वारा शिकायतें की गई थी कि उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में अपने भाषण के दौरान अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए थे. संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा था कि राहुल गांधी ने बिना किसी दस्तावेजी सबूत के आरोप लगाकर सदन को गुमराह किया है.

-आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

4 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

40 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

43 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago