Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

घरेलू Cricket में अब ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ को दी जाएगी पुरस्कार राशि, BCCI सचिव जय शाह ने की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह ने सोमवार को घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की.

रणजी ट्रॉफी 2024 जीतने के बाद जश्न मनाती मुंबई क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह ने सोमवार को घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की.

BCCI के सचिव जय शाह ने घरेलू क्रिकेट में प्रतिभा को बढ़ावा देने और पहचानने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम के तहत विभिन्न टूर्नामेंट में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है.

जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया, “हम घरेलू क्रिकेट में महिला और जूनियर घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ खिलाड़ियों के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर रहे हैं.

इसके अतिरिक्त, सीनियर पुरुषों के लिए ‘विजय हजारे’ और ‘सैयद मुश्ताक अली’ टूर्नामेंट में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के लिए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. इस पहल का उद्देश्य घरेलू सर्किट में बेहतरीन प्रदर्शन को पहचानना और पुरस्कृत करना है. इस प्रयास में उनके अटूट समर्थन के लिए एपेक्स काउंसिल को हार्दिक धन्यवाद. साथ मिलकर, हम अपने क्रिकेटरों के लिए अधिक पुरस्कृत वातावरण को बढ़ावा दे रहे हैं. जय हिंद.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital