खेल

IND vs AUS: रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, पूरे किए 500 इंटरनेशनल विकेट

IND vs AUS 3rd Test: इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम बैकफुट पर है. लेकिन फैंस को उम्मीद है कि टींम इंडिया कमबैक करेगी. इस बीच स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन के इतिहास रच दिया. कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) के बाद अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए 500 विकेट और 5000 रन का आंकड़ा पूरा करने वाले रविंद्र जडेजा केवल दूसरे भारतीय बने. भारत के लिए अपना 63वां टेस्ट खेल रहे जडेजा ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड को आउट कर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जडेजा की यह एक खास उपलब्धि है.

रविंद्र जडेजा ने पूरे किए 500 इंटरनेशनल विकेट

बाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर ने भारत के लिए कुल 63 टेस्ट, 171 वनडे और 64 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने अब तक  2623, 2447 और 457 रन बनाए हैं. जडेजा के नाम टेस्ट, वनडे और टी20 में 260, 189 और 51 विकेट हैं.  रविंद्र जडेजा ने अपने इंटरनेशनल करियर में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं. सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड उनके 500वां शिकार बने. इसके साथ ही रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी में 5,000 रन के साथ-साथ गेंदबाजी में 500 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

ये भी पढ़ें:  Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के करीबी के घर पर चला बुलडोजर, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, केशव प्रसाद बोले- “अखिलेश यादव माफियाओं, गुंडों, अपराधियों के सरदार हैं”

पहली पारी में भारत ने बनाए 109 रन

इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहला दिन अब तक ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है. भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई अटैक के आगे भारतीय बल्लेबाज लाचार नजर आए. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 109 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमन ने 5 विकेट चटकाए, जबकि नाथन लायन को 3 सफलताएं मिलीं. बेशक टॉड मर्फी को 1 विकेट ही मिला लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए ये विकेट सबसे बड़ा था क्योंकि मर्फी ने एक बार फिर सेट होने के बाद विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया.  पहले दिन का खेल जारी है ऑस्ट्रेलिया ने ये खबर लिखे जाने तक तीन विकेट खोकर 126 रन बना लिए हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago