खेल

RCB vs LSG: बैंगलोर की पांचवीं जीत, लो स्कोरिंग मैच में लखनऊ को 18 रन से हराया

RCB vs LSG, Match Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ  बैंगलोर की पारी सिर्फ 126 रन ही बना सकी. इसके बाद सबने मान लिया की लखनऊ के आजान जीत दर्ज करेगी. मगर लखनऊ के गेंदबाजों के बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने भी बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया और लगातार विकेट चटकाए.  127 रन के टारगेट के जवाब में लखनऊ ने 19.5 ओवर में 108 रन पर सिमट गई.

इस जीत के साथ टूर्नामेंट में बेंगलुरु ने शानदार कमबैक किया है. इस सीजन में बेंगलुरु की यह 5वीं जीत है. साथ ही टेबल में RCB के 10 अंक हो गए हैं और अब ये टीम 5वें नंबर पर काबिज है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: मैच के दौरान केएल राहुल अचानक मैदान में दर्द से तड़पने लगे, ये वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

लखनऊ के सामने था सिर्फ 127 रन का लक्ष्य

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. लेकिन जब टीम मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो बुरी तरह फ्लॉप रही और ऐसा लगा की टीम ने गलत फैसला किया. बता दें, पहले बल्लेबाजी करेत हुए RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए. हालांकि टीम के गेंदबाजों ने इस टोटल को भी डिफेंड किया. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी खनऊ की टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई. बता दें, आरसीबी ने ने इस सीजन सबसे छोटा स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड बनाया,

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

LSG: केएल राहुल (C), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (WK), कृष्णप्पा गौतम, नवीन उल हक, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और अमित मिश्रा.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : आयुष बडोनी, डेनियल सैम्स, आवेश खान, डिकॉक और प्रेरक मांकड़.

RCB: फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (WK), सुयश प्रभुदेसाई, वनिंदु हसरंगा, करण शर्मा, मोहम्मद सिराज और जोश हैजलवुड.
​​इम्पैक्ट प्लेयर : हर्षल पटेल, शहबाज, वैशाक, ब्रेसवेल और सोनू यादव.​​​

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago