देश

Karnataka Election 2023: पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने थामा कांग्रेस का दामन, बीजेपी के लिंगायत वोट बैंक में लगेगी सेंध!

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और 6 बार के विधायक जगदीश शेट्टार ने बीते दिन रविवार को पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी को बड़ा झटका दिया. वहीं आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर बीजेपी को चुनाव में मुसीबत में डाल दिया है. जगदीश शेट्टार एक वरिष्ठ नेता है और कर्नाटक की राजनीति में उनका एक अलग महत्व है. वह लंबे से समय बीजेपी से हुबली-धारवाड़ मध्य क्षेत्र से टिकट की मांग रहे थे, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला. जिसकी वजह से वह बीजेपी से नाराज चल रहे थे.

कर्नाटक में जगदीश शेट्टार लिंगायत समुदाय से आते है और इसलिए वह प्रदेश में इस समुदाय के बेहद खास माने जाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि कर्नाटक की राजनीति (Karnataka Politics) में लिंगायत संप्रदाय का काफी प्रभाव है. चुनाव में लिंगायत समुदाय का मूड ही ये तय करता है कि प्रदेश में किसके हाथ में सत्ता की चाभी जाएगी.

लिंगायत समुदाय बढ़ाएगा बीजेपी की मुसीबत

कर्नाटक में लिंगायत समुदाय की आबादी 18 प्रतिशत है. कहते हैं जिसकी ओर लिंगायत समुदाय होता है सत्ता की चाभी भी उसी के हाथ में नजर आती है. बीजेपी के पास से इस बार लिंगायत समाज खिसकता हुआ नजर आ रहा है. वजह है बीजेपी के अंदर आपसी फूट. बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं. ऐसे में अब कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार का साथ भी मिलेगा. कांग्रेस इस समुदाय को फिर से लुभाने की पूरी कोशिश कर रही है. कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का दावा है कि लक्ष्मण सावदी (Laxman Savadi) के बाद उत्तरी कर्नाटक के कई और लिंगायत नेताओं के पाला बदलने की उम्मीद है.

बीजेपी के वोटबैंक पर पड़ेगा असर

बीजेपी के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा को भी लिंगायतों का करीबी माना जाता है. लेकिन उनको मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से लिंगायत समाज काफी नाराज हुआ था. वहीं जगदीश शेट्टार का बीजेपी छोड़ना कांग्रेस को काफी फायदा पहुंचा सकता है. कर्नाटक में 18 प्रतिशत के करीब लिंगायत समुदाय के वोटर्स हैं, जिन्हें पारंपरिक तौर पर बीजेपी समर्थक माना जाता है. ऐसे  में अब शेट्टार के कांग्रेस में शामिल होने से बीजेपी के इस वोटबैंक में सेंध लगने की आशंकाएं उत्पन्न हो गई हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

17 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago