खेल

Rishabh Pant Health: मुंबई में 3 घंटे तक चला पंत का ऑपरेशन, इन बड़े टूर्नामेंट को मिस कर सकते हैं स्टार विकेटकीपर

Rishabh Pant Health Update: मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से खबर आ रही है कि ऋषभ पंत की दो में से पहली सर्जरी हो चुकी है. पहला ऑपरेशन उनके घुटने के लिगामेंट टियर पर किया गया था. बता दें कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत की सबस बड़ी चोट थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम के करीबी सूत्रों ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों को लगता है कि पंत को मैदान पर वापसी करने के लिए कम से कम 8-9 महीने का समय लगेगा. इसका मतलब है कि न केवल वह आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे बल्कि अक्टूबर में होने वाले एशिया कप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल पाएंगे.

ऋषभ पंत के घुटने के लिगामेंट की सर्जरी सफल

पंत के घुटने का ऑपरेशन कोकिलाबेन अस्पताल में स्पोर्ट्स मेडिसिन एंड ऑर्थोस्कोपी हेड डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने की. उनका ऑपरेशन 3 घंटे तक चला. वे 3-4 दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे. बुधवार को पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई में शिफ्ट किया गया था.

ये भी पढ़ें: PAK vs NZ: यादगार वापसी; सरफराज अहमद का 9 साल का इंतजार खत्‍म, सेलिब्रेशन का VIDEO वायरल

वनडे सहित कई बड़े टूर्नामेंट को मिस कर सकते हैं

पंत को एक्सीडेंट में सिर, घुटने और टखने में पर चोट आई थी. ऐसे में उनको रिकवर में समय लग सकता है. BCCI के एक अधिकार ने बताया कि वर्ल्ड कप सहित कई बड़े टूर्नामेंट को मिस करेंगे.

आपको बता दें, ऋषभ पंत की शुक्रवार को घुटने के लिगामेंट की सफलतापूर्वक सर्जरी हुई. अभी वह निगरानी में रहेंगे. आगे की कार्रवाई और रिहैबिलिटेशन के बारे में डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला सलाह देंगे और उसके बाद बीसीसीआई की खेल विज्ञान और चिकित्सा टीम होगी.

ऋषभ पंत की चोट की स्थिति

पंत ने लिगामेंट टियर के लिए अपने दाहिने घुटने की पहली सर्जरी करवाई है. वह अपने टखने के लिगामेंट टियर की एक और सर्जरी के लिए भी तैयार हैं. बीसीसीआई ने बुधवार को पंत को एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल फोकस पंत के सतही घावों से उबरने पर है. वहीं, दिनशॉ पारदीवाला की निगरानी में पंत का लिगामेंट इंजरी का इलाज जारी रहेगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

4 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

4 hours ago