खेल

Rishabh Pant: ‘एक कदम आगे, एक कदम स्ट्रॉन्गर, एक कदम बेहतर’, एक्सीडेंट के 44 दिनों बाद पंत की पहली फोटो आई सामने

Rishabh Pant Health Update: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. पिछले साल 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद पंत ने पहली बार खुद की फोटो शेयर की. एक्सीडेंट के 44 दिनों बाद फैंस को पंत की झलक दिखी. मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका ट्रीटमेंट अभी चल रहा है. इस फोटो में पंत बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं. इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक कदम आगे, एक कदम स्ट्रॉन्गर, एक कदम बेहतर.’

एक्सीडेंट के 44 दिनों बाद पंत की पहली फोटो आई सामने

भयानक सड़क हादसे में बाल-बाल बचने ऋषभ पंत तेजी से उबर रहे हैं. क्रिकेट फैंस लगातार ऋषभ पंत के हेल्थ अपडेट को जानने के लिए बेताब हैं. इस बीत ऋषभ ने एक्सीडेंट के बाद पहली अपनी फोटो शेयर की है.

 

इससे पहले भी पंत ने एक खास पोस्ट फैंस के साथ शेयर की थी. पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कभी नहीं पता था कि बाहर बैठ पाना और ताजी हवा में सांस लेना इतना अच्छा महसूस होता है.’

ये भी पढ़ें:  IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका, स्मृति मंधाना के खेलने पर सस्पेंस!

एक जानलेवा कार दुर्घटना के बाद पंत को कई चोटें आईं. पिछले महीने, मुंबई में उनके घुटने और एड़ी की कई सर्जरी हुई और उन्हें अभी तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है कि पंत कब खेल के मैदान पर लौटेंगे. ऋषभ पंत के फैंस के लिए यह अच्छी खबर है. बताया जा रहा है कि भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अच्छी तरह से ठीक हो रहा है, और उम्मीद है कि पंत को जल्द मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

लंबे समय के लिए मैदान से दूर ऋषभ पंत

सड़क दुर्घटना से उबर रहे ऋषभ पंत से जुड़ी हेल्थ अपडेट का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार पंत अब पहले से काफी बेहतर हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम इंडिया पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. हर कोई फिर से मैदान पर उन्हें देखने के लिए बेताब है. इस बीच मैदान से बाहर रहने के बावजूद भी पंत के नाम का डंका क्रिकेट जगत में बज रहा है. आईसीसी ने उन्हें पिछले साल टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद  साल 2022 की अपनी बेस्ट टेस्ट टीम में शामिल किया है. बता दें ऋषभ पंत इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं जो आईसीसी के इस टीम में शामिल हैं.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2022 की पुरुषों की वनडे टीम की भी घोषणा की. जहां केवल दो भारतीय ने अपनी जगह बनाई. श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज इस लिस्ट में शामिल हं. जबकि बाबर आज़म को टीम का कप्तान बनाया गया. अय्यर और सिराज दोनों 50 ओवर के प्रारूप में शानदार फॉर्म में थे जबकि कप्तान के रूप में आजम प्रभावशाली थे. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

22 minutes ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

26 minutes ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

27 minutes ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

44 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

47 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago