Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रोजर बिन्नी होंगे BCCI अध्यक्ष, पहले से बड़ी भूमिका में दिखेंगे सौरव गांगुली

रोजर बिन्नी होंगे अगले BCCI अध्यक्ष

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अब BCCI चीफ के तौर पर एक ऐसा चेहरा मिलने जा रहा है जिसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम की बहुत खिदमत की है. जी हां,ये चेहरा कोई और नहीं बल्कि 1983 की विश्व चैंपियन टीम के मैंबर रहे रोजर बिन्नी हैं. या यूं कहें कि (BCCI) में सौरव गांगुली के बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में सफल होने के बाद अब रोजर बिन्नी युग शुरू हो रहा है. बिन्नी सौरव गांगुली की जगह लेंगे. वह इससे पहले BCCI चयन समिति के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं.

रोजर बिन्नी का नाम यूं ही सामने नहीं आया है.दरअसल, अक्टूबर, 2019 से BCCI अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के प्रमुख के रूप में चर्चा में था. हालांकि अभी ये बात अभी स्पष्ट तौर पर नहीं कही जा सकती. सौरव को लेकर एक और चर्चा थी कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) का कमिश्नर बनाया जा सकता है लिहाजा उन्हें BCCI के अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ेगा.

इससे पहले कयास ये लगाए जा रहे थे जय शाह को BCCI चीफ बनाया जा सकता है. जय शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे हैं,लिहाजा जय शाह के नाम पर चर्चा होते ही ,सोशल मीडिया में बैठे लोग एक्टिव हो गये. कहा जाने लगा कि क्योंकि वह केंद्रीय गृह मंत्री के पुत्र हैं ,इसलिए उनको तो BCCI का चीफ बनना ही है. अंदाजा ये लगाया जा रहा है कि विवादों से बचने के लिए फिर इस निर्णय को टाल दिया गया होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital