खेल

IND vs SA: केपटाउन टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा बड़ा बयान, प्लेयर्स के फिटनेस पर दिया अपडेट

India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच बुधवार 3 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. दोपहर दो बजे से मैच की शुरूआत होगी. दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला ये मुकाबला भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है. टो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है. ऐसे में दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा बयान दिया है.

चयन के लिए सभी खिलाड़ी उपलब्ध

दूसरे टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. प्लेइंग इलेवन को लेकर कहा कि ईमानदारी से कहूं तो टीम चयन पर मैंने ज्यादा नहीं सोचा है. हालांकि, हमने कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन के साथ बातचीत की है. प्लेइंग इलेवन को अभी आखिरी रूप नहीं दिया है. सभी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध है क्योंकि चोट की कोई चिंता नहीं है.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: क्या केपटाउन में खत्म होगा टीम इंडिया का 31 साल का सूखा? यहां जानें दूसरे टेस्ट मैच से जुड़ी सभी जानकारी

रोहित ने प्रसिद्ध कृष्णा का किया बचाव

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया लेकिन वह मैच में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित ने प्रसिद्ध कृष्णा का बचाव किया. उन्होंने ने कहा कि जब आप पहला गेम खेलते हैं तो हम सभी घबरा जाते हैं. मैं अब भी इस विचार का समर्थन करूंगा. उसमें इस फॉर्मेट में सफल होने की क्षमता है.

ये भी पढ़ें- Rohit Shatma की टी20 इंटरनेशनल में होगी वापसी? ये है भारत-अफगानिस्तान घरेलू सीरीज का शेड्यूल

दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), शर्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

18 seconds ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

4 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बख्तियारपुर: 20 लाख की सुपारी लेने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…

17 minutes ago

ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, शादी विवाद के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…

27 minutes ago

चावल का पानी, केले के छिलके समेत इन 5 चीजों से बनाएं फ्री जैविक खाद, हरे-भरे होंगे पौधे

Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…

38 minutes ago

पाकिस्तान से ड्रोन में आई 15 किलो हेरोइन, फिरोजपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…

47 minutes ago