देश

Hit And Run Law: अब खत्म होगी बस-ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल! सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच हुई सुलह

Truck Bus Drivers Strike Update: देश में मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत हिट-एंड-रन केस के मामलों के लिए नए कानून का विरोध कर रहे बस और ट्रक ड्राइवर अब अपनी हड़ताल वापस ले सकते हैं. दरअसल, केंद्र सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच सुलह के लिए आज दिल्ली में बैठक हुई, जहां सरकार ने हड़ताल कर रहे ट्रक ड्राइवर्स से काम पर लौटने की अपील की. बताया जा रहा है कि आश्वासन मिलने पर संगठन हड़ताल वापस लेने को सहमत हो गया है.

बताते चलें कि नए कानून के विरोध में देश के कई राज्यों में बस और ट्रक ड्राइवर 30 दिसंबर से हड़ताल पर हैं. हजारों ड्राइवर चक्काजाम करके कानूनों को लागू नहीं करने की मांग कर रहे हैं. मध्य प्रदेश, राजस्थान, समेत 10 राज्यों से पेट्रोल-डीजल पंप खाली होने की खबरें आई हैं. वहीं, चंडीगढ़ में शर्तों पर पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है. जगह-जगह चक्काजाम के चलते आमजन को परेशानी हो रही है. कई शहरों में लोगों तक पेट्रोल-डीजल, फल-सब्जी और बाकी जरूरी चीजें नहीं पहुंच पा रही हैं.

  • गृह मंत्रालय का यह बयान आया है.

 

नया कानून अभी लागू नहीं हुआ, AIMTC प्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा

ट्रांसपोर्टरों के विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय गृहसचिव अजय भल्ला ने मंगलवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से नई दिल्ली में मीटिंग की. मीटिंग के बाद कहा गया कि नया कानून अभी देश में लागू नहीं हुआ है. भारतीय न्याय संहिता 106/2 लागू करने से पहले AIMTC प्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी, उसके बाद ही कोई निर्णय होगा.

यह भी पढ़िए: नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ 8 राज्यों में हड़ताल पर ट्रक ड्राइवर, विरोध में तीसरे दिन कई शहरों में निजी गाड़ियां भी नहीं चलीं

Bharat Express Desk

Recent Posts

चावल का पानी, केले के छिलके समेत इन 5 चीजों से बनाएं फ्री जैविक खाद, हरे-भरे होंगे पौधे

Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…

5 minutes ago

पाकिस्तान से ड्रोन में आई 15 किलो हेरोइन, फिरोजपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…

13 minutes ago

जिंदा रहने की खौफनाक जिद: सैनिक ने खुद काटा सड़ चुका पैर, 8 महीने बाद ड्रोन ने ऐसे बचाई जान

Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…

14 minutes ago

ऑपरेशन ट्राइडेंट: 3 राज्यों में 38 जगह छापेमारी, 1,424 खाते फ्रीज; ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई पर अमित शाह ने की तारीफ

ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई. 18…

18 minutes ago

‘कोई भी निशाना IAF की पहुंच से बाहर नहीं’, ऑपरेशन सिंदूर पर एयर चीफ एपी सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…

36 minutes ago

‘देश के लिए गर्व का पल’, भारतीय पैरा एथलीटों की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का संदेश

Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…

50 minutes ago