खेल

राहुल द्रविड़ को लेकर बोले रोहित शर्मा, कहा- मैंने उन्हें रोकने की…

Rohit Sharma on Rahul Dravid: टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद से समाप्त हो रहा है और उन्होंने फिर से आवेदन नहीं करने का फैसला किया है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने द्रविड़ के कार्यकाल के बारे में खुलकर बात की. रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ प्री मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने उन्हें टीम में बने रहने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन जाहिर है, ऐसी कई चीजें हैं जिनका उन्हें ध्यान रखना होगा.”

राहुल द्रविड को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा?

द्रविड़ के लिए ट्रॉफी जीतने के सवाल पर रोहित थोड़ा सचेत नजर आए. उन्होंने कहा, “हमने इस बारे में नहीं सोचा है. जब मैंने आयरलैंड में डेब्यू किया था, वह मेरे पहले अंतर्राष्ट्रीय कप्तान थे तो मेरा और उनका संबंध बहुत लंबा है. वह हम सबके लिए एक रोल मॉडल हैं. हम उनको खेलते देख ही बड़े हुए हैं. हम जानते हैं कि एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर क्या हासिल किया है और साथ ही उन्होंने टीम के लिए पिछले कई वर्षों में क्या किया है, टीम को मुश्किल हालातों से उबारा है और इसी के लिए वे जाने जाते हैं.

रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को लेकर आगे कहा कि “उन्होंने अपने पूरे करियर में बहुत दृढ़ संकल्प दिखाया है और यही कुछ ऐसा है, जिसे जब वे कोच के तौर पर यहां आए, तो मैं उनसे सीखना चाहता था. यह बहुत ही सफल रहा है, बड़ी जीत के अलावा मुझे लगता है कि हमने सभी प्रमुख टूर्नामेंट और सीरीज जीती हैं.”

2013 के बाद भारत नहीं जीता ICC ट्रॉफी

भारत 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है. पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान उनके पास सबसे बड़ा मौक़ा था, लेकिन फाइनल में वे चूक गए। यह रोहित और टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा झटका था और उन्हें इससे उबरने में समय लगा. अब वे फिर से एक और फाइनल या ट्रॉफी जीतने के बारे में अधिक नहीं सोचना चाहते हैं.

WC के बाद खत्म होगा द्रविड़ का कार्यकाल

भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल नवंबर में टी20 विश्व कप 2021 के बाद शुरू हुआ था और वनडे विश्व कप 2023 के साथ समाप्त हुआ था. लेकिन उनके कार्यकाल को अगले छह महीने यानी टी20 विश्व कप तक बढ़ा दिया गया. 13 मई को बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर अगले भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए और 27 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की. नए भारतीय पुरुष मुख्य कोच को जुलाई 2024 से दिसंबर 2027 तक तीनों प्रारूपों के लिए नियुक्त किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 India Vs Ireland Match: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का पहला मैच, जानें संभावित प्लेइंग 11

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago