बिजनेस

Election Results: ₹40 लाख करोड़ डूबने के बाद अब निवेशकों ने ₹12 लाख करोड़ कमाए, सेंसेक्स 3% बढ़कर बंद

Bombay Stock Exchange: भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र शानदार रहा। एनडीए की स्थिर सरकार की उम्मीद के कारण बाजार के सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 2,303 अंक या 3.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,382 अंक और निफ्टी 735 अंक या 3.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,620 अंक पर बंद हुआ है।

बैंकिंग स्टॉक्स में भी जबरदस्त तेजी हुई है। निफ्टी बैंक 2,126 अंक या 4.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,054 अंक पर बंद हुआ है।

बाजार सूचकांक 12 लाख करोड़ बढ़कर 407 लाख करोड़ हो गया

बाजार में तेजी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बाजार सूचकांक 12 लाख करोड़ बढ़कर 407 लाख करोड़ हो गया है। बुधवार का सत्र मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के लिए भी शानदार रहा।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2,115 अंक या 4.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,266 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 597 अंक या 3.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,289 अंक पर बंद हुआ है। बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडिया विक्स 29 प्रतिशत की गिरावट के साथ करीब 19 अंक पर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ मेटल टॉप गेनर था।

एफएमसीजी, फिन सर्विस, ऑटो, रियल्टी और निजी बैंक इंडेक्स 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

निवेशकों को मोमेंटम वाले और ऐसे शेयरों से दूर रहना चाहिए

डिजर्व के सह संस्थापक वैभव पोरवाल का कहना है कि मौजूदा स्थिति में निवेशकों को मोमेंटम वाले और ऐसे शेयरों से दूर रहना चाहिए, जो कि काफी ज्यादा चले हुए हैं। अगर बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करता है तो इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अगर बाजार के फंडामेंटल में बिना कुछ बदले गिरावट होती है तो निवेशकों को इसे एक अवसर के रूप में देखना चाहिए और नई पूंजी निवेश करने के लिए इसका फायदा उठाना चाहिए।

यह भी पढ़िए: NDA Vs I.N.D.I.A: BJP की सीटें घटने पर शेयर बाजार में आई 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के 44 लाख करोड़ रुपये डूबे

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

8 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

34 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

46 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

50 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

58 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago