खेल

IPL 2023: पिता एथलीट, मां वॉलीबॉल प्लेयर, विरोधी टीम के जबड़े से जीत छीनना जानता है ये खिलाड़ी, जानें कौन है ये भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर स्टार

Sai Sudharsan Profile Story: किसी ने ठीक ही कहा है कि ‘पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं’. यूं तो भारत में कई ऐसे बड़े खिलाड़ी है जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही अपने नाम का डंका पूरी दुनिया में बजाया. मगर गुजरात टाइटंस का महज 21 साल का खिलाड़ी कुछ खास है. इसमें युवा जोश के साथ-साथ बड़े मैच को जीतने का हुनर भी है.

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने IPL 2023 में शुरुआत धमाकेदार अंदाज में किया है. टीम ने लगातार दो मैच अपने नाम किए. इस टीम की सबसे खास बात है की इनके लिए हर बार कोई नया मैच विनर सामने आता है. मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

जब गुजरात की टीम लड़खड़ाई तो 21 साल के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने मोर्चा संभाला और अपनी टीम को मैच जीताकर ही वापस लौटे. हर कोई इस खिलाड़ी के परफॉर्मेंस का मुरीद बन गया. यहा तक की कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी मैच के बाद साई की जमकर तारीफ की. सबका मानना है कि ये खिलाड़ी फ्रेंचाइजी का फ्यूच स्टार है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 140 की स्पीड से स्टंप पर लगी गेंद, फिर भी बल्लेबाज नॉट आउट, ये अजूबा देख माथा घूम जाएगा

जानें कौन है ये भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर स्टार

-नाम: साई सुदर्शन
-उम्र: 21 साल
-जन्म तिथि: 11 अक्टूबर 2001
-फ्रेंचाइजी टीम: तमिलनाडु, गुजरात टाइटन्स
-लिस्ट ए डेब्यू 8 दिसंबर 2021 को मुंबई के खिलाफ
-4 नवंबर 2021 को महाराष्ट्र के खिलाफ टी20 डेब्यू
-लिस्ट ए: 3 पारियों में 18 की औसत से 54 रन
-टी20: 7 पारियों में 36.40 की औसत से 182 रन बनाए

साई के खून में दौड़ता है खेल

तमिल नाडु के रहने वाले साई सुदर्शन के परिवार की शुरू से ही खेल में काफी रूचि थी. वो अपने परिवार से पहले खिलाड़ी नहीं है जिसने खेल जगत में सुर्खियां बटोरी हो. उनके माता-पिता भी खेल जगत से ताल्लुक रखते हैं. साई के पिता एक एथलीट थे. उन्होंने भारत को ढाका में हुए साउथ एशियन गेम्स में रिप्रेजेंट भी किया था. इसके अलावा उनकी मां स्टेट लेवल की वॉलीबॉल प्लेयर रह चुकी हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली मैच विनिंग पारी

साई ने खुद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जबरदस्त पारी खेल अपने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है. सुदर्शन ने 48 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेलीम जिसमें उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के भी देखने को मिले. उनको अपनी इस पारी के चलते मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

9 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

11 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

17 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

35 minutes ago