खेल

IPL 2024: संजय बांगड़ की राहें RCB से हुई जुदा, अगले सीजन से पहले पंजाब किंग्स से जुडे

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले सभी फ्रेंचाइजी तैयारी शुरू कर दी है. दुबई में 19 दिसंबर को आईपीएल के अगले सीजन को लेकर नीलामी की जाएगी, लेकिन उससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. खिलाड़ियों से लेकर सपोर्ट स्टाफ तक में बदलाव देखने को मिल रहे हैं. सभी फ्रेंचाइजियों का एक ही मकसद है कि किसी तरह से खिताब को जीता जाए. इस क्रम में संजय बांगड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का साथ छोड़ दिया है. वह आईपीएल के अगले सीजन में पंजाब के साथ नजर आएंगे. बांगड़ रॉयल चैलेंजर्स के मुख्य कोच थे लेकिन अब वह पंजाब के लिए क्रिकेट डेवलपमेंट के हेड के तौर पर काम करेंगे.

पहले रह चुके हैं टीम के मुख्य कोच

51 साल के हो चुके भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ पहले भी पंजाब किंग्स के साथ काम कर चुके हैं. आईपीएल 2014 से पहले वह इसी टीम के साथ असिसटेंट कोच के तौर पर जुड़े हुए थे, इसी सीजन में उन्हें टीम का हेड कोच बना दिया गया. इसी सीजन में पंजाब की टीम फाइनल में पहुंची थी. पंजाब टीम का लीग में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा था. वह तीन साल तक टीम के हेड कोच के रूप में बने रहे लेकिन 2016 में टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच बनने के बाद उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: 10 दिसंबर को खेला जाएगा पहला टी20 मैच, टीम इंडिया के उपकप्तान अब तक नहीं पहुंचे साउथ अफ्रीका, गिल भी मना रहे हैं छुट्टी

सलाहकार के रूप में आरसीबी से जुड़े थे बांगड़

साल 2021 के फरवरी में संजय बांगड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलाहकार के रूप में टीम से जुड़े थे. इसी सीजन में आरसीबी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी और प्लेऑफ में भी पहुंची थी. इसके बाद बांगड़ उसी साल नवंबर में अगले सीजन के लिए आरसीबी के मुख्य कोच नामित किए गए थे और वह 2023 तक मुख्य कोच बने रहे, लेकिन अब वह आरसीबी का साथ छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं.

ये भी पढ़ें- Virender Sehwag ने बतौर कप्तान 12 साल पहले आज ही के दिन खेली थी ODI की सबसे बड़ी पारी, कोई नहीं तोड़ पाया उनका महारिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

2 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

16 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

16 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

24 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

38 minutes ago