Bharat Express DD Free Dish

उत्तराखंड प्रीमियर लीग: ‘शेरू क्लासिक’ के संस्थापक शेरू आंगरीश बने ‘मसूरी सुपर किंग्स’ के ब्रांड एंबेसडर

उत्तराखंड प्रीमियर लीग के नए सीजन से पहले ‘शेरू क्लासिक’ के फाउंडर शेरू आंगरीश मसूरी सुपर किंग्स के ब्रांड एंबेसडर बने हैं. टीम का फोकस युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है.

Sheru Aangrish Appointed Brand Ambassador Of Mussoorie Super Kings For UPL Bharat Express

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के आगामी सीजन से ठीक पहले ‘मसूरी सुपर किंग्स’ (Mussoorie Super Kings) की टीम ने एक बड़ा दांव खेला है. एशिया के सबसे प्रमुख फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग प्लेटफॉर्म ‘शेरू क्लासिक’ के संस्थापक शेरू आंगरीश को फ्रेंचाइजी ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है.

इस साझेदारी का मुख्य मकसद क्रिकेट के साथ-साथ राज्य के युवाओं को फिटनेस से जोड़ना और उत्तराखंड में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारना है.

क्रिकेट और फिटनेस का अनोखा संगम

मसूरी सुपर किंग्स के मालिक अरुण कुमार और विकास रावत हैं. दोनों का लक्ष्य मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर क्रिकेट का विकास करना है.

बता दें कि स्पोर्ट्स मार्केटिंग और फिटनेस क्षेत्र का बड़ा नाम होने के नाते शेरू आंगरीश की मौजूदगी से टीम को काफी मजबूती मिलेगी. वहीं, फ्रेंचाइजी का ध्यान सिर्फ मैच जीतने पर नहीं, बल्कि राज्य के स्थानीय युवाओं को सही मौका देने और प्रशंसकों को शानदार अनुभव देने पर है.

‘नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा’

इस नए सफर को लेकर शेरू आंगरीश ने खुशी जताते हुए कहा, ‘उत्तराखंड प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट नई प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच साबित हो रहे हैं. खेल में लोगों को जोड़ने की कमाल की ताकत होती है. मैं मसूरी सुपर किंग्स के साथ जुड़कर राज्य में एक मजबूत स्पोर्ट्स कल्चर बनाने और युवाओं को प्रेरित करने के लिए बेहद उत्साहित हूं.’

आंगरीश के अनुभव की मदद से मिलेगी पहचान

फ्रेंचाइजी के सह-मालिक अरुण कुमार ने इसे एक रणनीतिक फैसला बताते हुए कहा कि शेरू आंगरीश के अनुभवों का फायदा टीम को लोंगटर्म ब्रांड पहचान बनाने में मिलेगा. वहीं, सह-मालिक विकास रावत का मानना है कि यह साझेदारी उत्तराखंड के युवाओं और फिटनेस प्रेमियों के बीच टीम की पहुंच को और बेहतर बनाएगी.

UPL का नया सीजन शुरू होने से पहले शेरू आंगरीश का टीम से जुड़ना मसूरी सुपर किंग्स के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह एक बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: करोड़ों की लग्जरी स्पोर्ट्स कार चलाते दिखे शुभमन गिल, वीडियो हुआ वायरल तो फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read