Bharat Express DD Free Dish

भारत के T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बौखलाए शोएब अख्तर! बोले- भारत ने क्रिकेट बर्बाद कर दिया

अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर भारत ने तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीता. इस जीत के साथ ही भारत टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी, लेकिन पाकिस्तान के शोएब अख्तर ने इसे क्रिकेट की बर्बादी करार दिया है. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

T20 World Cup 2026, Shoaib Akhtar CONTROVERSIAL STATEMENT

Shoaib Akhtar Controversial Statement: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है, लेकिन भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने सरहद पार पाकिस्तान में हलचल मचा दी है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर भारत ने अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया. जहाँ पूरी दुनिया टीम इंडिया की तारीफों के पुल बांध रही है, वहीं पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि भारत के दबदबे ने क्रिकेट को “बर्बाद” कर दिया है.

“मोहल्ले के अमीर बच्चे जैसा है भारत” – शोएब अख्तर

‘Tapmad’ के शो ‘गेम ऑन है’ में बातचीत के दौरान शोएब अख्तर ने भारत की जीत पर तंज कसते हुए उसकी तुलना मोहल्ले के एक “अमीर बच्चे” से कर दी. अख्तर ने कहा, “यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे मोहल्ले में एक अमीर बच्चा होता है, जो गरीब बच्चों को बुलाता है और कहता है कि आओ चलो क्रिकेट खेलते हैं. भारत हमारे साथ बिल्कुल यही कर रहा है. वह अपनी मर्जी से टूर्नामेंट का ढांचा तैयार करते हैं और फिर जीत का जश्न मनाते हैं. उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है.”

शोएब का मानना है कि टूर्नामेंट का फॉर्मेट और भारत का रसूख अन्य टीमों को बराबरी का मौका नहीं दे रहा है. उन्होंने फाइनल से पहले भी कहा था कि वह क्रिकेट की भलाई के लिए न्यूजीलैंड को जीतते हुए देखना चाहते थे, क्योंकि अहमदाबाद में भारत पर 1.5 अरब लोगों की उम्मीदों का भारी दबाव रहता है.

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई सूर्या की सेना

भले ही पाकिस्तान से आलोचना के स्वर उठ रहे हों, लेकिन मैदान पर टीम इंडिया के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. रविवार को मिली इस जीत के साथ भारत ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए:

खिताब का बचाव: भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई है.

तीन बार की चैंपियन: भारत अब इकलौता देश है जिसके पास तीन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफियां हैं.

घरेलू धरती पर जीत: टीम इंडिया अपने ही घर में टी20 वर्ल्ड कप उठाने वाली पहली टीम बनी.

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने पर उठे विवाद पर गौतम गंभीर का तीखा पलटवार, TMC सांसद को दिया जवाब

खिलाड़ियों के तालमेल की तारीफ

दिलचस्प बात यह है कि आलोचना के बीच शोएब अख्तर ने कोच गौतम गंभीर की तारीफ भी की. उन्होंने माना कि भारतीय टीम की सफलता के पीछे गंभीर की रणनीति और खिलाड़ियों पर उनका भरोसा है. अख्तर ने कहा कि जब कोच मुश्किल वक्त में खिलाड़ियों के साथ खड़ा होता है, तो ऐसे ही बड़े नतीजे सामने आते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read