शुभमन को अभिषेक ने दिया खास तोहफा
Shubman Gill Birthday: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने हाल ही में अपना 27वां जन्मदिन बेहद शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर उन्होंने परिवार के साथ मिलकर बड़ा सा केक काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लेकिन इस बर्थडे की लाइमलाइट सिर्फ उनके सेलिब्रेशन ने ही नहीं, बल्कि उनके जिगरी दोस्त और बचपन के यार अभिषेक शर्मा ने चुरा ली, जिन्होंने गिल को जन्मदिन का ऐसा तोहफा दिया जिसे वे शायद ही कभी भूल पाएंगे.
बचपन के यार से मिला अनोखा तोहफा
शुभमन और अभिषेक की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. दोनों अंडर-14 के दिनों से साथ क्रिकेट खेलते आ रहे हैं और मैदान के बाहर भी इनकी गहरी बॉंडिंग है. हालांकि इस बार अभिषेक ने अपने यार को बर्थडे विश करने से ठीक पहले मैदान पर एक ऐसा तोहफा दिया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.
27th Birthday Celebration 🥳❤️
HBD CAPTAIN SHUBMAN pic.twitter.com/4b4s2xSli4
— Shubman Gill Fc (@ShubmanGill7fc) September 7, 2026
दरअसल जन्मदिन के जश्न से ठीक पहले शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में दोनों खिलाड़ी आमने-सामने थे. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा की टीम ‘अमृतसर सूरमा’ ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली ‘फजिल्का फाल्कंस’ को शिकस्त दे दी.
मैच में रोमांचक रहा मुकाबला
इस दिलचस्प मुकाबले में गिल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. इस दौरान खुद शुभमन गिल ने शानदार बैटिंग करते हुए महज 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 67 रन बनाए. जवाब में उतरी अभिषेक शर्मा की टीम ने इस लक्ष्य को 19.3 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. जीत के साथ-साथ इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट वह रहा जब अभिषेक ने गेंदबाजी के दौरान खुद अपने जिगरी दोस्त शुभमन गिल का विकेट भी चटकाया.
मैच हारने और दोस्त से मिले इस अनोखे बर्थडे गिफ्ट पर रिएक्ट करते हुए गिल ने हंसते हुए कहा कि मैदान पर अभिषेक के साथ इस तरह की क्रिकेट राइवलरी खेलने में हमेशा मजा आता है.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा का TV डेब्यू, क्या अब छोड़ देंगे क्रिकेट? जानिए BCCI के नियम में क्या है प्रावधान
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
