Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Padma Awards Announced: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना समेत 7 खिलाड़ियों को मिलेगा पद्म पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा को साल 2024 में मिलने वाले पद्म सम्मानों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

Rohan Bopanna

रोहन बोपन्ना (फोटो- पीटीआई)

Padma Shri 2024 For Sports: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. खेल जगत से इस बार 7 खिलाड़ियों को पद्म श्री सम्मान मिलेगा. इसमें बॉक्सिंग, हॉकी और क्रिकेटर्स समेत कई बड़े खेलों को शामिल नहीं किया गया है.

रोहन बोपन्ना को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा को साल 2024 में मिलने वाले पद्म सम्मानों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. भारत के राष्ट्रपति की ओर से ये पुरस्कार औपचारिक समारोह में दिए जाते हैं, आमतौर पर ये कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में हर साल मार्च, अप्रैल के आसपास आयोजित होता है.

इन खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

खेल क्षेत्र में जिन खिलाड़ियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है. उनमें टेनिस से रोहन बोपन्ना, स्क्वैश से जोशना जिनप्पा, मलखम्ब से उदय विश्वनाथ देशपांडे, पैरा बैडमिंटन से गौरव खन्ना, तैराकी में सतेंद्र सिंह लोहिया, तीरंदाजी में पूर्णिमा महतो, पैरालंपिक तीरंदाजी में हरबिंदर सिंह शामिल हैं.

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे रोहन बोपन्ना

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना इश समय ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम खेल रहे हैं. इस बार टूर्नामेंट में उन्होंने इतिहास रच दिया है. गौरतलब है कि रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेन्स डबल्स के फाइनल मैच में पहुंच गई है. रोहन बोपन्ना का ओवरऑल तीसरा ग्रैंडस्लैम फाइनल हैं.

ये भी पढ़ें-

Ind vs Eng: जो रूट ने WTC में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रन के इस आंकड़े तक पहुचने वाले बने पहले बल्लेबाज

Ind vs Eng 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड 246 पर ऑलआउट, भारत ने रोहित का विकेट खोकर बनाए 119 रन

ICC Awards: विराट कोहली का ODI में दबदबा… रिकॉर्ड चौथी बार जीता आईसीसी का ये अवॉर्ड, पैट कमिंस को मिला सबसे बड़ा सम्मान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest