Smriti Palash Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना इन दिनों मैदान से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. 23 नवंबर को उनकी शादी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से होने वाली थी, लेकिन ठीक शादी वाले दिन अचानक सारी रस्में रोक दी गईं.
शुरू में कहा गया कि मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ गई थी, इसलिए शादी टालनी पड़ी. लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें फैलने लगीं, कुछ में दावा किया गया कि पलाश ने मंधाना से कुछ बातें छुपाई थीं और इसी वजह से क्रिकेटर ने शादी आगे न बढ़ाने का फैसला लिया. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इन अफवाहों पर कोई बयान नहीं दिया है.
शादी टलने के बाद पहली बार पोस्ट शेयर
लंबी चुप्पी के बाद स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को पहली बार अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. यह एक पेड पार्टनरशिप वीडियो था, जिसमें वह एक टूथपेस्ट ब्रांड को प्रमोट करती दिखीं. लेकिन फैंस ने वीडियो में कुछ और ही नोटिस किया उनकी उंगली से सगाई की अंगूठी गायब थी.
बस फिर क्या था, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया. लोग यह अंदाजा लगाने लगे कि क्या वास्तव में शादी रुकने के पीछे कोई और वजह है. हालांकि ये फोटो सगाई से पहले शूट हुआ था या नहीं इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो देखने के बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है.
View this post on Instagram
फैंस ने उठाए सवाल
कमेंट सेक्शन में एक यूजर्स ने लिखा- “उनके चेहरे पर तो मुस्कान है, लेकिन उनकी आवाज और आंखें बता रही हैं कि अंदर से वह दुखी हैं. उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी भी नहीं पहनी है.”
एक और कमेंट था- “रिंग कहां गई? क्या यह वीडियो शादी से पहले शूट हुआ था?” कुछ फैंस ने यह भी दावा किया कि यह पोस्ट पुराना है और इसे अब ब्रांड की टाइमिंग के हिसाब से शेयर किया गया है.
शादी की सारी तस्वीरें हटाईं
बता दें कि मंधाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की रस्मों से जुड़े सभी पोस्ट भी हटा दिए हैं. इस कदम ने अलग ही अटकलों को हवा दे दी है. हालांकि, परिवार की ओर से अब तक सिर्फ स्वास्थ्य कारणों को ही शादी टलने की वजह बताया गया है और नई तारीख को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
पलाश और स्मृति के पिता, दोनों की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है, लेकिन शादी की नई ताऱीख का फैंस अब भी बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- न 1, न 2… क्रिकेट जगत के इन 5 खिलाड़ियों का जन्मदिन आज, एक को BCCI ने नहीं दी बधाई, मच गया बवाल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
