खेल

SRH vs MI: IPL 2023 में आज रोहित vs एडेन , जानें मैच प्रीव्यू और ड्रीम-11

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians, 25th Match: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के मैच नंबर 25 में पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की मेजबानी करने के लिए तैयार है. SRH और MI दोनों वर्तमान में IPL 2023 अंक तालिका में 4 मैचों में से प्रत्येक में दो जीत के साथ सबसे नीचे हैं. दोनों टीमों की भिड़ंत अब तक 19 मैचों में हुई है. इनमें से 10 मैचों में मुंबई और 9 में हैदराबाद को जीत हासिल की है.

मुंबई की ओर से पीयूष चावला इस समय शानदार फॉर्म में हैं, वह SRH बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं जो स्पिन के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं. मुंबई इंडियंस के पूर्व स्पिनर मयंक मारकंडे के भी इस प्रतियोगिता में प्रभाव छोड़ने की संभावना है.

मुंबई के लिए रोहित का बल्ला चलना जरूरी

इस सीजन भी रोहित शर्मा बल्ले से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. हालांकि कुछ मैचों में उन्होंने शुरुआत अच्छी जरुर की लेकिन उसे बड़े पारी में तब्दील नहीं कर पाए. उनका खामोश बल्ला मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है. टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा  बेहद शानदार फॉर्म में है और अगर उन्हें रोहित का साथ मिलता है तो किसी भी टीम के लिए एक बडी़ चुनौती बन सकती है.

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: हार के बाद कोहली को लगा एक और बड़ा झटका, जश्न मनाना पड़ गया भारी

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

SRH: ऐडन मार्करम (C), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक और थंगारसु नटराजन.

इम्पैक्ट प्लेयर: अब्दुल समद, विव्रांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, वॉशिंगटन सुंदर.

MI: रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, जेसन बेहरनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, और राइली मेरिडिथ.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अरशद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय और रमनदीप सिंह.

ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम-11 टीम

कीपर- इशान किशन

बल्लेबाज- एडेन मार्रक्रम (C), हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव (VC), टिम डेविड

गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार, पीयूष चावला, उमरान मलिक

ऑलराउंडर्स- कैमरन ग्रीन, वॉशिंगटन सुंदर

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

6 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

7 hours ago