देश

शिवपाल यादव के राम मंदिर के नाम पर फिजूल खर्च वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, मंत्री मीनाक्षी बोलीं- ‘जब देश संकल्प लेता है..’

Politics On Ram Mandir Ayodhya: श्रीरामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें जमी हुई हैं. इसके लिए रामनगरी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. अयोध्या को भव्य रूप दिया जा रहा है. मंदिर निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है. हालांकि, इसके साथ साथ सियासी तकरार भी मची हुई है.

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने राम मंदिर को लेकर ऐसा बयान दे डाला कि अब भाजपा के नेता उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं. सपा नेता शिवपाल यादव के राम मंदिर के नाम पर फिजूल खर्च वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, “अगर हम राम मंदिर के नाम पर फिजूल खर्च कर रहे होते तो जिनको राम की मर्यादाओं का ज्ञान है,जिनको राम के नाम में भरोसा है और जो विरासत पर गर्व करते हैं वो इस तरह की बाते नहीं करते.”

मीनाक्षी लेखी ने यूपी के अमरोहा में कहा— “पीएम मोदी ने हमें दिशा दी है कि 2047 में अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो अपनी विरासत पर गर्व करना होगा और जब विरासत होगी तभी विकास भी होगा और उसी विरासत पर गर्व करते हुए विकास की यात्रा को पूरा करने का सबने संकल्प लिया है और जब देश संकल्प लेता है तो समाज आगे एक साथ बढ़ता है.”

यह भी पढ़िए: ‘क्या हमें चंपत राय से टिकट लेना पड़ेगा…?’ राम मंदिर निमंत्रण को लेकर खफा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, बोले- रामनवमी पर प्राण-प्रतिष्ठा क्यों नहीं कर रहे?

जानिए सैफई में क्या-कुछ बोले थे शिवपाल सिंह यादव

बता दें कि सैफई के ग्राम मुचेहरा में कंबल वितरण समारोह में संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भगवान राम के संबंध में बोलते हुए भाजपा पर निशाना साधा था. शिवपाल ने कहा था कि भगवान राम केवल भाजपा के ही नहीं हैं सभी के हैं, लेकिन प्रचार ऐसा हो रहा है कि जैसे भगवान राम केवल भाजपा के हैं.

“पैसे वाले लोग एक बार भी भगवान का नाम नहीं लेते होंगे”

शिवपाल ने कहा था— “भाजपा को मंदिर के अलावा कुछ नहीं दिखाई दे रहा. हम सभी लोग भगवान श्रीराम को मानते हैं. हमें तो लगता है कि सबसे अधिक गरीब, पिछड़े, दलित व उपेक्षित लोग भगवान राम को मानते हैं. जितने पैसे वाले लोग हैं वह दिन में एक बार भी भगवान का नाम नहीं लेते होंगे.”

शिवपाल बोले— “भाजपा बेफिजूल का खर्चा कर रही है. इस खर्चे को गरीबों और उपेक्षितों की मदद के लिए करना चाहिए था, लेकिन केवल पूंजीपतियों के लिए काम किया जा रहा है. सरकार विदेश से कर्जा ले रही है. और, ऐसे पैसा बहा रही है.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

19 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

54 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago