देश

Etawah: क्लास रूम में शिक्षक ने छात्रा से की छेड़छाड़, सीसीटीवी में कैद हुई गलत हरकत, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

Uttar Pradesh news: उत्तर प्रदेश में तमाम कार्रवाई के बावजूद छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला इटावा (Etawah) जिले के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी से सामने आया है. यहां एक शिक्षक पर कक्षा-11 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. उसकी पूरी करतूत का खुलासा सीसीटीवी फुटेज में होने के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, छात्रा रोज की तरह ही स्कूल पढ़ने के लिए गई थी. उस छात्रा का छोटा भाई भी उसी स्‍कूल में पढ़ता है. छात्रा का कहना है कि जब वह अपने छोटे भाई की परीक्षा की जानकारी लेने के लिए क्लास रूम में शिक्षक के पास गई तो शिक्षक ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी. छात्रा को ये अहसास हुआ कि शिक्षक उसके साथ गलत व्यवहार कर रहा है तो वह जल्दी से क्लास के बाहर चली गई. उसके बाद वो परेशान रहने लगी. उसने परिजनों को बताया. जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. बताया जा रहा है कि छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, इसलिए पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया है. पूरी घटना को लेकर एसपी सिटी कपिलदेव ने मीडिया को जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता ने छेड़छाड़ को लेकर मामला दर्ज कराया था और वीडियो भी उपलब्ध कराया था.

ये भी पढ़ें- Lucknow:  सरकारी स्कूल में छात्रों के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठन के विरोध पर शिक्षिका ने किया पलटवार

सीसीटीवी की जांच-पड़ताल की गई तो उसमें आरोपी शिक्षक साफ दिखाई दे रहा है. बहरहाल, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एसपी सिटी ने बताया कि, यह मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाने से सामने आया है. विधिक जांच पूरी होते ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

18 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

53 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago