अभ्यास करते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ी (फोटो- IANS)
T20 World Cup 2024, IND vs AFG: टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप चरण में भारतीय टीम अपराजित रहा. अब टूर्नामेंट के अगले दौर यानी सुपर-8 चरण में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा. गुरुवार रात आठ बजे से दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में सबकी निगाहें टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली और चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर होगी. वहीं, अफगानिस्तान गेंदबाज फजलहक फारूकी से उम्मीदें लगाए बैठा होगा.
भारतीय टीम इन दिनों सुपर-8 राउंड के पहले मैच के लिए बारबाडोस में मौजूद है. यहां हर भारतीय खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहा है. टूर्नामेंट के पहले दौर में बल्ले से फ्लॉप रहे विराट कोहली से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि कैरेबियाई सरजमीं पर विराट कोहली का बल्ला खूब चलता है. हालांकि, विराट की फॉर्म और बैटिंग ऑर्डर अब भी सस्पेंस में है. इधर अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी टूर्नामेंट में खतरनाक फॉर्म में हैं.
लीग चरण में न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबलों में तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियां होने के कारण कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी. अब जब मैच का रुख वेस्टइंडीज की ओर बढ़ चुका है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत कुलदीप यादव के रूप में एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाएगा, जो रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की तुलना में टीम में और अधिक वेरिएशन लाए. कुलदीप अभ्यास सत्रों में कड़ी मेहनत करते दिखें. ऐसे में अगर वो अंदर आते हैं तो मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है.
अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती देने के लिए जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह की बायें हाथ की गेंदबाजी अहम है. अब तक इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम अपने प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी. हालांकि, टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म अभी भी चिंता का विषय है. रिपोर्ट्स हैं कि कुलदीप यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा.
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.
अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी.
ये भी पढ़ें- अमेरिका को कमजोर…, USA के खिलाफ मैच से पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम ने कही बड़ी बात
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…