देश

यूपी में अतीक अहमद के भाई अशरफ की बीवी के घर पर चला बुलडोजर, सालभर से फरार है जैनब फातिमा | VIDEO

UP govt demolishes house of Zainab Fatima: उत्तर प्रदेश में पिछले साल मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद के सगे-संबंधियों की मुसीबतें कम नहीं हो रहीं. अब अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के घर को ध्वस्त कर दिया गया है. जैनब फातिमा सालभर से फरार है, पुलिस उसे खोज रही है. उसके खिलाफ कई आरोप हैं, हालांकि गिरफ्तारी न हो पाने पर अब उसके ठिकाने प्रशासनिक कार्रवाई के हवाले हो गए हैं.

न्यूज एजेंसी ANI ने आज एक वीडियो में दिखाया कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) द्वारा बुलडोजर से जैनब फातिमा के घर को ध्वस्त किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, जैनब फातिमा माफिया अशरफ की पत्नी है, जिसे रूबी भी कहा जाता है.

50 करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अनुसार, जिस मकान को ध्वस्त किया गया है, वो वक्फ की संपत्ति पर बनाया गया है. उसको पहले ही कुर्क किया जा चुका था. दोपहर में कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मीडियाकर्मियों से कहा— “यह कार्रवाई वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की संपत्ति हड़पने और उसपर अवैध निर्माण के मामले में की जा रही है.”

फोटो— जैनब उर्फ रूबी के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अकबरपुर स्थित आलीशान मकान को बृहस्पतिवार को पीडीए ने ध्वस्त कर दिया.


जैनब उर्फ रूबी गैंगस्टर अतीक अहमद के भाई अशरफ की बीवी है. पिछले साल पुलिस की मौजूदगी में अतीक की हत्या कर दी गई थी.


यह भी पढ़िए: जहरीली शराब पीने से 25 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी विक्रेता को किया गिरफ्तार

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

2 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

2 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

2 hours ago