युगांडा ने पीएनजी को हराया (फोटो- IANS)
T20 World Cup 2024: अनुभवी स्पिनर फ्रैंक नसूबूगा की दमदार गेंदबाजी के दम पर यूगांडा ने गुरुवार को टी 20 वर्ल्ड कप में पापुआ न्यू गिनी पर तीन विकेट से जीत दर्ज की. अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही यूगांडा ने टूर्नामेंट में पहला मैच जीतकर अपने इस सफर की शानदार शुरुआत की. गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में यूगांडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जवाब में पापुआ न्यू गिनी की पूरी टीम 77 पर सिमट गई.
यूगांडा की ओर से अल्पेश रामजानी, जुमा मियागी, कॉसमास क्यवुता और फ्रैंक नसूबूगा को 2-2 विकेट मिले. हालांकि, एक छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूगांडा ने भी महज 26 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. इस चेज में यूगांडा के लिए सबसे अहम भूमिका रियाजत अली शाह ने निभाई, जिन्होंने 56 गेंदों पर 33 रनों की जुझारू पारी खेली.
पापुआ न्यू गिनी ने खराब बल्लेबाजी तो की ही, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने वाइड के 15 रन दिए, जिससे युगांडा के लिए चेज और आसान हो गया. यूगांडा ने 18.2 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया. आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रैंक नसूबूगा ने टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे किफायती स्पेल डालते हुए चार ओवर में चार रन देकर दो विकेट लिए, जिसमें दो मेडन ओवर भी शामिल थे.
इससे पहले टूर्नामेंट में श्रीलंका के खिलाफ में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक ने अपने 4 ओवर में 7 रन दिए थे.
यूगांडा- साइमन सेसाजी (विकेटकीपर), रोजर मुकासा, रॉबिन्सन ओबुया, दिनेश नकरानी, रियाज़त अली शाह, अल्पेश रामजानी, केनेथ वैसवा, ब्रायन मसाबा (कप्तान), जुमा मियागी, कॉसमास क्येवटा, फ्रैंक न्सुबुगा.
पपुआ न्यू गिनी- टोनी उरा, असद वाला (कप्तान), लेगा सियाका, सेसे बाऊ, हिरी हिरी, किप्लिन डोरिगा (विकेटकीपर), चार्ल्स अमिनी, नॉर्मन वनुआ, एली नाओ, चाड सोपर, जॉन कारिको.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…