खेल

World Test Championship Points Table: दूसरे नंबर पर है भारत, जानें अन्य टीमों का हाल

World Test Championship 2023-25: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई दो टेस्ट मैचों की सीरीज एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुई. दोनों टीमें टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में टॉप 5 में बनी हुई है. साल 2019 से 2021 के बीच खेले गए पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था वहीं साल 2021-23 के बीच हुए दूसरे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब तीसरी बार 2023-25 के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर टीमों के बीच जंग जारी है.

1-1 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई. जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले अपने नाम किए और सीरीज बराबरी पर खत्म हुई. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें इस समय टॉप 5 में बनी हुई है. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पाकिस्तान की टीम इस समय नंबर एक पर काबिज है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें दोनों ही मैच में उसने जीत दर्ज की है.

पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है पाकिस्तान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पाकिस्तान है. वहीं दूसरे स्थान पर भारतीय टीम है. टीम इंडिया ने अब तक एक सीरीज खेली है. जिसमें उसे एक मैच में जीत मिली है. वहीं दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा. जिसके चलते भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है. टीम इंडिया की जीत प्रतिशत 66.67 प्रतिशत है. जबकि, बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली न्यूजीलैंड की टीम तीसरे और बांग्लादेश की टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है.

पांचवे स्थान पर है चैंपियन ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर पिछली बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया काबिज है. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक पांच मैच खेले हैं, इनमें से दो मैच में उसे जीत मिली है. जबकि, दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मैच ड्रॉ रहा. पाकिस्तान टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों देशों के बीच यह सीरीज काफी अहम है.

ये भी पढ़ें- IND vs SA 1st T20: साउथ अफ्रीका में सूर्यकुमार यादव ने की हाथ रिक्शे की सवारी, BCCI ने शेयर किया वीडियो

साउथ अफ्रीका दौरे पर है भारतीय टीम

इधर, भारतीय क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. जहां आज से दोनों देशों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है. इसके बाद वनडे और फिर आखिरी में टेस्ट सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना है तो उसे सीरीज में एकतरफा अंदाज में जीतना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

9 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

11 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

13 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

16 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

21 minutes ago

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के Q2 नतीजे शानदार, EBITDA में 67% की जबरदस्त बढ़ोतरी

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने Q2FY27 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी…

23 minutes ago