देश

Chhattisgarh New CM: मुख्यमंत्री चुने जाने पर विष्णुदेव साय का आया रिएक्शन, ‘मोदी की गारंटी’ पर बोल दी बड़ी बात

Chhattisgarh New CM: छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक में आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. विधायक दल का नेता चुने जाने पर विष्णुदेव सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने पूरी ईमानदारी से काम करने को लेकर और मोदी की गारंटी के तहत सभी वादों को पूरा करने की बात कही है. पहले तो उन्होंने पार्टी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर धन्यवाद दिया. विष्णुदेव ने कहा कि विधायक दल ने मुझे अपना नेता चुना है, इस अवसर पर मैं बहुत आनंदित हूं और मैं पार्टी को धन्यवाद करना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने गांव के छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करने का मौका दिया है. मैं प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं.

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यंत्री विष्णुदेव ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और ‘मोदी की गारंटी’ के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे. पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा. साय के मुख्यमंत्री चुने जाने पर कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है.

सीएम की रेस में शामिल रेणुका सिंह आया रिएक्शन

वहीं सीएम की रेस में शामिल और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह सरुता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनेंगे. छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी किसान परिवार से आने वाले आदिवासी समुदाय के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है. वहीं बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि इससे बढ़िया और क्या निर्णय होगा, श्रेष्ठ कार्यकर्ता, अनुभवी कार्यकर्ता, अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे कार्यकर्ता को हमने चुना है, इससे अच्छा और क्या हो सकता है.

छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल की बैठक पर भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कहा कि वे(विष्णुदेव साय) बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं। बहुत सहज हैं, सरल हैं, विनम्र हैं और एक ऐसा चेहरा हैं जिसका कोई विरोध नहीं कर पाया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

32 minutes ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

7 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

8 hours ago