खेल

वर्ल्ड कप के बाद शुभमन गिल को मिला बड़ा सम्मान, स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजे गए

Shubman Gill: टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया है. इंडियन बिजनेस लीडर अवार्ड्स समारोह में यह सम्मान मिला. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुभमन गिल को यह सम्मान दिया. गिल को क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से यह सम्मान दिया गया. गिल ने साल 2023 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है. वहीं वनडे में उनके नाम इस साल सबसे ज्यादा रन दर्ज है.

गिल को मिला स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द ईयर का अवार्ड

साल 2023 शुभमन गिल के लिए काफी शानदार बीता है. गिल ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में जमकर रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर अब तक खेले गए मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. साल 2023 में शुभमन गिल ने कुल 45 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसकी 48 पारियों में गिल ने 50.42 की औसत से 2118 रन बनाए हैं. जिसमें उनके नाम सात शतक और दस फिफ्टी दर्ज है. गिल का एक मैच में सर्वाधिक रन 208 है. इतने रन बनाने में गिल ने 227 चौके और 28 छक्के जड़े हैं.

ये भी पढ़ें- Bangladesh vs New Zealand: टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश ने किया बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को 150 रनों के बड़े अंतर से हराया

साल 2023 में वनडे में सर्वाधिक रन

वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल साल 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर हैं. भारत के लिए गिल ने वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. शुभमन गिल ने साल 2023 में अब तक कुल 29 वनडे मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 29 पारियों में सबसे ज्यादा 1584 रन बनाए हैं. जिसमें पांच शतक और 9 फिफ्टी शामिल है. गिल का वनडे में बेस्ट स्कोर 208 रन रहा है. वहीं वनडे में उनके नाम इस साल 180 चौके और 41 छक्के दर्ज हैं. बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती दो मैच में शुभमन गिल नहीं खेल पाए थे. डेंगू हो जाने के कारण वह ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाए थे. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से उन्होंने वर्ल्ड कप में अपना आगाज किया था.

ये भी पढ़ें- T20i में टीम इंडिया के नाम सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड, जानें वनडे और टेस्ट का हाल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

3 minutes ago

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

55 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

2 hours ago