Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

T20i में टीम इंडिया के नाम सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड, जानें वनडे और टेस्ट का हाल

भारतीय क्रिकेट टीम अब टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है. पहले इस सूची में पाकिस्तान पहले स्थान पर था.

Team India

टीम इंडिया (सोर्स- बीसीसीआई)

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेला जा रहा है. शुक्रवार को रायपुर में खेले गए चौथे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराकर सीरीज में 3-1 से बढ़त बना ली. इस मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. भारतीय क्रिकेट टीम अब टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है. पहले टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान नंबर वन पर था लेकिन कंगारू टीम के खिलाफ जीत दर्ज करते ही भारत पहले स्थान पर पहुंच गई.

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

टी20 फॉर्मेट में जहां भारतीय क्रिकेट टीम सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है. वहीं टेस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पोजीशन पर है. कंगारू टीम ने अब तक 859 टेस्ट मुकाबले खेलते हुए 408 मैचों में जीत दर्ज की है. इस सूची में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है. इंग्लैंड ने अब तक 1066 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 391 मैचों में जीत मिली है. इस लिस्ट में टीम इंडिया 572 मैचों में 173 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है.

वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया ने नाम सर्वाधिक जीत

एकदिवसीय (ODI) फॉर्मेट में सर्वाधिक मैच जीतने वाले देशों की सूची में भी ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर काबिज है. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 997 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उसे 606 मैचों में जीत मिली है. वहीं इस सूची में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है. भारत ने अब तक 1052 एकदिवसीय मैच खेले हैं. जिसमें टीम इंडिया ने नाम 557 जीत दर्ज है. पाकिस्तान इस सूची में तीसरे स्थान पर है. पाकिस्तान ने अब तक 970 मैच खेले हैं, जिसमें उसके नाम 512 जीत दर्ज है.

धोनी की कप्तानी में भारत ने जीते सर्वाधिक मैच

महेंद्र धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं. भारत ने अब तक 213 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमें उसने 136 मुकाबले में जीत दर्ज की है. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमें 41 मैच में भारत को जीत मिली है. वहीं रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 39 मैच में जीत दर्ज की है. वहीं भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में 30 मैच में जीत दर्ज की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital