सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
सीएम शिवराज सिंह, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया
MP Elections Survey: मध्यप्रदेश चुनाव के नतीजों की तस्वीर 3 दिसंबर को साफ हो जाएगी. रविवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. नतीजों से ठीक पहले एबीपी सी वोटर की तरफ से सीएम फेस के लिए जनता की पहली पसंद कौन है. इसके लिए सर्वे किया गया. हालांकि रविवार को यह पूरी तरह से साफ हो जाएगा. इस सर्वे में कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ, बीजेपी से शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर जनता से सवाल पूछा गया था.
फिलहाल मतदान के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद है. रविवार को तस्वीर साफ जाएगी कि सत्ता की कुर्सी का सिंघासन किसके सिर सजने वाला है.
अगर सर्वे की माने तो प्रदेश में सीएम फेस के जनता ने सबसे ज्यादा कांग्रेस के वरिष्ठ और दिग्गज नेता कमलनाथ को चुना है. उनको 41 फीसदी लोगों ने सीएम के लिए पहली पसंद चुना है. इसके बाद दूसरे नंबर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं. एग्जिट पोल के हिसाब से उन्हें 32 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. वहीं तीसरे नंबर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं. उन्हें 10 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. इसके अलावा 17 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्होंने इन तीनों ही नेताओं को सीएम फेस के लिए पसंद नहीं किया है.
वहीं सी वोटर की तरफ से प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए एग्जिट पोल निकाला गया. इसमें भी कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. सर्वे की माने तो कांग्रेस के खाते में 113 मे से 137 सीटें जा सकती हैं. वहीं बीजेपी को 88 से 112 सीटें मिल सकती है. वहीं अन्य के खाते में दो से आठ सीट जा सकती हैं. इसके अलावा अन्य एजेंसियों के सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया जा रहा है.
गौरतलब है कि भले एग्जिट पोल में नजीते कुछ भी आ रहे हों लेकिन असली नतीजे रविवार को सामने आ जाएंगे. वोटों की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी.
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…