खेल

WTC Final में केएल राहुल को मिले मौका, जानें रवि शास्त्री ने ऐसा क्यों कहा?

Ravi Shastri on KL Rahul: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने केएल राहुल को जून में द ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की करने का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति टीम की बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूत करेगी. केएल राहुल का इंग्लैंड में रिकॉर्ड अच्छा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के बाद खराब फॉर्म के कारण उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया था. हालांकि, इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने प्रभावशाली वापसी करते हुए शुक्रवार रात मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में नाबाद 75 रनों की पारी खेली.

रवि शास्त्री ने क्या कहा?

लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में धमाकेदार वापसी की. रवि शास्त्री का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में अपनी मैच विजयी पारी से चयनकर्ताओं को जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले अपनी तरफ आकर्षित किया है.

ये भी पढ़ें: Harbhajan Singh के नाम पर ठगी, फर्जी अकाउंट से लोगों को कर रहा था टारेगट, भज्जी ने कहा सावधान रहें लोग

शास्त्री ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा, केएल राहुल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले चयनकर्ताओं को आकर्षित किया है. दो चीजें, एक जब रोहित शर्मा वनडे सीरीज के लिए लौटेंगे और दूसरा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए, जहां भारत अपनी बल्लेबाजी मजबूत कर सकता है यदि राहुल विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालते हैं. शास्त्री ने आगे कहा, राहुल मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं और विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएस भरत ने चारों टेस्टों में कीपिंग की थी लेकिन बल्ले और दस्ताने से मिश्रित परिणाम ही दे पाए थे.

शास्त्री ने कहा, राहुल मध्य क्रम में पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. इंग्लैंड में आपको काफी पीछे से कीपिंग करनी होती है. आपको स्पिनरों पर ज्यादा कीपिंग नहीं करनी होती. उनके पास आईपीएल में उतरने से पहले दो और वनडे खेलने हैं. वह भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7-11 जून तक ओवल में खेला जाएगा. भरत 2021 में साउथम्पटन में न्यूजीलैंड से पिछले फाइनल में हार गया था.

INPUT–आईएएनएस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

19 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

52 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago