खेल

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की संघर्ष की कहानी, बताया कैसे बल्लेबाज से बन गए गेंदबाज

Mukesh Kumar: वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है. पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया. इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी की. हालांकि, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली लेकिन मुकेश कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को बांधे रखा. मुकेश कुमार ने काफी संघर्ष के बाद भारतीय टीम ने जगह बनाने में सफलता हासिल की थी.

मुकेश कुमार ने सुनाया संघर्ष का किस्सा

साल 2023 के जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर मुकेश कुमार ने टेस्ट क्रिकेट के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. इसी दौरान पर मुकेश ने एकदिवसीय और टी20 फॉर्मेट में भी डेब्यू किया था. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वो एक बार फिर से भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए है. एक टीवी चैनल पर बात करते हुए उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों का किस्सा सुनाया है.

ये भी पढ़ें- U19 Asia Cup 2023: अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें किसे मिली कप्तान की जिम्मेदारी

मुकेश कैसे बल्लेबाज से बन गए गेंदबाज?

मुकेश कुमार ने ये भी बताया कि वह एक बल्लेबाज बनना चाहते थे लेकिन पैसों की कमी के कारण वह गेंदबाजी करने लगे और फिर गेंदबाज बन गए. एक चैनल पर बात करते हुए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने बताया कि वह बल्लेबाज बनना चाहते थे लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह क्रिकेट की पूरी किट खरीद सकें. उन्होंने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी भी करते थे लेकिन पैसे की कमी के कारण वह अपना ध्यान गेंदबाजी पर फोकस कर लिया.

बिहार के रहने वाले हैं मुकेश कुमार

बता दें कि मुकेश कुमार बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं. वह अपना घरेलू क्रिकेट बंगाल से खेलते हैं. उन्होंने 30 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. मुकेश कुमार दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला. मुकेश कुमार के नाम एक टेस्ट मैच में दो विकेट, तीन वनडे मैच में चार विकेट और 6 टी20 मैच में 3 विकेट दर्ज है. आईपीएल में वह दिल्ली के लिए खेलते हैं. उन्होंने अब तक 10 मैचों में 7 विकेट लिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली में सिर्फ 15 लाख रुपए में मिल रहा घर! हाथ से न निकल जाए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का खास-ऑफर

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA ने नरेला में…

26 minutes ago

सालों बाद सच आया सामने! सचिन, युवराज और गंभीर को क्यों छोड़नी पड़ी टीम? BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने खोला राज

BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान…

29 minutes ago

‘ना पानी मिलेगा, ना आटा…!’ PAK में कंगाली के बीच नया संकट, भारत के इस फैसले से कांपी शहबाज की रूह

पाकिस्तान में आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान सिंधु नदी बेसिन में 22% पानी की…

43 minutes ago

सर्राफा बाजार में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदारी का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत

सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

1 hour ago

‘सबका कल्याण हो’, नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के चरणों में पीएम मोदी ने टेका शीश, साझा किया खास भजन

Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां चंद्रघंटा की स्तुति…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…

2 hours ago